Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में खालसा सजना दिवस पर दीवान का आयोजन संपन्न:गुरुद्वारा सदर में दो दिवसीय आयोजन में उमड़ी संगत

    3 hours ago

    2

    0

    राजधानी लखनऊ में रविवार को गुरुद्वारा सदर में खालसा सजना दिवस के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय दीवान का विधिवत समापन हो गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।दीवान में विख्यात कीर्तनी रायसिंह ने गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत किया। वे लंबे समय बाद लखनऊ पहुंचे थे। उनके मधुर शबदों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान ज्ञानी मान सिंह ने कथा-विचार प्रस्तुत किए और गुरुओं के सिद्धांतों पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने बैसाखी के इतिहास और खालसा सजना दिवस के महत्व को विस्तार से समझाया। ज्ञानी मान सिंह ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह जी का संघर्ष मानवता और देश की रक्षा के लिए था। स्वास्थ्य शिविर लगाया गया धार्मिक आयोजन के साथ-साथ सेवा कार्य भी किए गए। अपोलो हॉस्पिटल और टेंडर पाम अस्पताल द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जहां श्रद्धालुओं का पंजीकरण कर उन्हें उपचार में सहायता दी गई। गुरु हर राय डायग्नोस्टिक सेंटर ने मुफ्त शुगर जांच और अन्य टेस्ट पर छूट प्रदान की।दीवान के समापन के बाद गुरु का लंगर वितरित किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। स्वास्थ्य शिविरों का भी बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया। यह पर्व सत्य, न्याय और मानव सेवा की प्रेरणा गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष हरपाल सिंह ने कहा कि खालसा सजना दिवस साहस, त्याग और मानवता की रक्षा का प्रतीक है। सचिव एवं पूर्व अध्यक्ष तेजपाल सिंह रोमी ने बताया कि यह पर्व हमें सत्य, न्याय और मानव सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में संगत और सहयोगियों की भूमिका की सराहना की। ये लोग मौजूद रहे इस अवसर पर राजेंद्र सिंह बिंद्रा, कुलबीर सिंह कोहली, हरदीप सिंह नंदा, परमजीत सिंह लाली, सुरजीत सिंह गोलू, इंदरजीत सिंह खालसा, नम्रता पाठक, मुकेश शर्मा और संयुक्ता भाटिया सहित कई सदस्यों और संगत का विशेष योगदान रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    केवाईसी कॉल के बाद खाते से 1.78 लाख रुपये निकले:हरदोई में युवक से ऑनलाइन धोखाधड़ी, अज्ञात पर केस दर्ज
    Next Article
    संभल में डॉ. अंबेडकर शोभायात्रा का आयोजन:25 झांकियां शामिल, रोल्स-रॉयस में अंबेडकर-बुद्ध झांकी बनी आकर्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment