Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में ASI संरक्षित किले की भूमि पर अवैध कब्जा:प्रशासन ने बुलडोजर से दो मकान तोड़े, दो ग्रामीणों ने खुद हटाने शुरू किए

    3 hours ago

    1

    0

    संभल में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) विभाग की संरक्षित भूमि पर हुए अवैध कब्जों पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। रविवार को बुलडोजर चलाकर दो मकानों को ध्वस्त किया गया, जबकि दो अन्य ग्रामीणों ने अपने मकान खुद तोड़ना शुरू कर दिया। लगभग 30 से 32 मकानों पर अवैध कब्जा किया गया था। यह कार्रवाई जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण विश्नोई के निर्देशों के बाद की गई। उन्होंने दो दिन पहले 29 लाख रुपये से कायाकल्प हुए कारवां सराय गेट का निरीक्षण किया था और अवैध कब्जे हटाने के आदेश दिए थे। यह भूमि 3600 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैले किले का हिस्सा है, जिसका संरक्षण ASI करता है। रविवार दोपहर करीब 3 बजे तहसील संभल के थाना कैलादेवी क्षेत्र के गांव सौंधन मोहम्मदपुर में कानूनगो शिवदयाल सिंह, हल्का लेखपाल नीरज कुमार और पुलिस चौकी प्रभारी राजकुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन के सख्त रुख को देखते हुए एक ग्रामीण ने तुरंत अपना मकान तोड़ना शुरू कर दिया, जबकि दूसरे ने आठ दिन का समय मांगा है। राजस्व प्रशासन की टीम ने शिवराम पुत्र मुन्नी और केहर सिंह पुत्र भाई सिंह के मकानों को ध्वस्त कर दिया। यशवीर पुत्र अतर सिंह के मकान को आंशिक रूप से तोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। नेम सिंह पुत्र सौदान सिंह और जुगेंद्र पुत्र अतराम सिंह ने भी अपने हाथों से कब्जा हटाना शुरू कर दिया है। ध्वस्तीकरण के बाद ग्रामीणों ने अपने मकानों की ईंटें सुरक्षित करना शुरू कर दिया। लेखपाल नीरज कुमार ने बताया कि ASI की साढ़े पांच बीघा भूमि पर किले का निर्माण है, जिसमें से ढाई से तीन बीघा भूमि पर अवैध कब्जा कर 30 से 32 लोगों ने मकान बना रखे हैं। अन्य अवैध कब्जाधारियों को भी जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। लेखपाल ने बताया कि 15 से 16 लोग ऐसे हैं जिनके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं है उनके लिए ग्राम समाज की भूमि पर गांव में ही 200 गज भूमि का आवंटन किया जाएगा। देखें बुलडोजर कार्रवाई की फोटो…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में आरा मशीन के पास मिला युवक का शव:शरीर पर चोट के कई निशान, परिजनों ने पड़ोसी पर लगाया हत्या का आरोप
    Next Article
    महोबा में शराब दुकान में चोरी का प्रयास, VIDEO:3 बदमाशों ने शटर तोड़ने की कोशिश की, जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment