Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में 40 KVA ट्रांसफार्मर में लगी आग:125 घरों की बिजली गुल, 20 घंटे बाद बहाल हुई सप्लाई

    3 hours ago

    1

    0

    संभल जिले के गुन्नौर तहसील के नदरौली गांव में शुक्रवार रात एक 40 KVA ट्रांसफार्मर में आग लग गई। हाईटेंशन लाइन में फाल्ट के कारण लगी इस आग से प्राथमिक विद्यालय, शिव मंदिर सहित 125 घरों की बिजली गुल हो गई। करीब 20 घंटे बाद शनिवार शाम को बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी। यह घटना शुक्रवार रात लगभग 11 बजे हुई, जब 11000 KVA की हाईटेंशन लाइन में फाल्ट के बाद निकली चिंगारी से ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा। ग्रामीणों के अनुसार, ट्रांसफार्मर करीब 40 मिनट तक जलता रहा और उसके फटने के डर से ग्रामीण सहमे हुए थे। ग्रामीणों ने तत्काल बिजली विभाग को सूचना दी, जिसके बाद बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। हालांकि, कोई लाइनमैन मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने अपने निजी संसाधनों का उपयोग कर रात करीब 1 बजे तक आग पर काबू पाया। ग्रामीण प्रवेश ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया था। इस संबंध में अधिशासी अभियंता अजय शुक्ला ने बताया कि नदरौली गांव में ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना मिली थी। उन्होंने पुष्टि की कि ट्रांसफार्मर को ठीक कर दिया गया है और शनिवार शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन से पहले अभेद्य सुरक्षा घेरा:5 लेयर सिक्योरिटी, 5000 पुलिसकर्मी तैनात; ड्रोन पर पूरी तरह रोक
    Next Article
    विधायक पलटूराम ने जेई को हड़काया:बलरामपुर में बोले- मैं मुंह में यूरिन कर देता हूं, रामनवमी पर बिजली कटने से नाराज थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment