Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिपाही ने केस से नाम हटाने के लिए रिश्वत मांगी:1.80 लाख में तय हुआ सौदा, घर में घुसकर फायरिंग करने का था आरोप

    2 hours ago

    2

    0

    कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में हुए एक फायरिंग कांड से जुड़ा नया मामला सामने आया है। इस घटना से संबंधित दो कथित ऑडियो वायरल हुए हैं। मामला 9 नवंबर 2025 को हुई फायरिंग की घटना से संबंधित है। बभनौली गांव निवासी कमलेश पुत्र नथुनी ने आरोप लगाया था कि उस शाम करीब 6:30 बजे कुछ लोगों ने उनके घर में घुसकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद कई नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। अब इसी मामले में वायरल हुए ऑडियो ने विवाद को बढ़ा दिया है। आरोप है कि मुकदमे से एक नामजद अभियुक्त का नाम हटाने के लिए सिपाही सतेंद्र चैबे द्वारा रिश्वत की मांग की गई। कथित ऑडियो में पहले 2.5 लाख रुपये की मांग की बात सामने आई, जो मोलभाव के बाद 1.80 लाख रुपये पर तय हुई। बातचीत में 'काम पक्का है' और 'गारंटी' जैसे शब्दों का भी जिक्र है, साथ ही नकद लेन-देन की बात भी सामने आई है। इन ऑडियो के सामने आने के बाद मामले की विवेचना और उसकी निष्पक्षता पर सवाल उठने लगे हैं। यदि ये आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह केवल रिश्वतखोरी का मामला नहीं होगा, बल्कि जांच प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर भी गंभीर असर डालेगा। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक (SP) केशव कुमार ने कहा है कि यह प्रकरण गंभीर है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मामले की जांच कराई जाएगी और भ्रष्टाचार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, वायरल ऑडियो की सत्यता की पुष्टि होना बाकी है। ऐसे में अब सबकी नजर पुलिस प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IPS अंशिका ने प्री वेडिंग शूट की फोटो शेयर कीं:संभल SP संग रोमांस करते दिखीं, केके बिश्नोई की हल्दी सेरेमनी हुई
    Next Article
    कानपुर में साइकिल सवार को ट्रक ने मारी टक्कर:घायल, रामनवमी जुलूस देखकर घर लौट रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment