Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में साइकिल सवार को ट्रक ने मारी टक्कर:घायल, रामनवमी जुलूस देखकर घर लौट रहे थे

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के रामादेवी में शुक्रवार रात रामनवमी का जुलूस देखकर घर लौट रहे 22 वर्षीय युवक सुजल थापा को एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में सुजल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे राहगीरों ने कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया। चकेरी स्थित त्रिमूर्ति मंदिर के सामने बाबा सिद्धनाथ फास्ट फूड के संचालक शनि ने बताया कि उनकी दुकान पर काम करने वाला सुजल थापा रामनवमी का मेला देखकर साइकिल से देवीगंज स्थित अपने घर लौट रहा था। रामादेवी पहुंचने पर पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल से गुजर रहे अपना दल के जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने अपने साथियों के साथ भाग रहे ट्रक चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद राहगीरों ने घायल सुजल को उपचार के लिए कांशीराम अस्पताल पहुंचाया। कांशीराम अस्पताल में सुजल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे में सुजल की साइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। शनि ने बताया कि सुजल अपने पिता गोपाल थापा के साथ देवीगंज में किराए के मकान में रहता है। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिपाही ने केस से नाम हटाने के लिए रिश्वत मांगी:1.80 लाख में तय हुआ सौदा, घर में घुसकर फायरिंग करने का था आरोप
    Next Article
    कानपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला शव:ट्रेन के आगे कूदकर किया सुसाइड, मृतक कैंसर से पीड़ित था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment