Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग के लिए भूमि खरीदी:PWD और प्रशासन ने 22 ग्रामीणों से छह बीघा जमीन का बैनामा कराया, एक करोड़ रुपए मिलेंगे

    12 hours ago

    2

    0

    संभल में 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया जारी है। लोक निर्माण विभाग (PWD) और तहसील प्रशासन ने 22 ग्रामीणों से छह बीघा से अधिक भूमि का बैनामा कराया है। यह प्रक्रिया शुक्रवार देर रात 1 बजे तक उपनिबंधक कार्यालय में चली। यह भूमि अधिग्रहण संभल तहसील के थाना नखासा क्षेत्र के गांव पल्था, थाना हजरतनगर गढ़ी के गांव फिरोजपुर और थाना हयातनगर के गांव अलीपुर बुजुर्ग में हुआ है। गांव पल्था निवासी याकूब हुसैन को 104 वर्ग मीटर भूमि के लिए 1,74,420 रुपये और रफीस को 160 वर्ग मीटर भूमि के लिए 2,68,800 रुपये मिले हैं। यह बैनामा संभल कोतवाली कस्बा क्षेत्र के मोहल्ला कोट पूर्वी स्थित उपनिबंधक कार्यालय में संपन्न हुआ। कुल 36 गांव इस परियोजना के दायरे में आ रहे हैं, जहाँ भूमि अधिग्रहण किया जाना है। यह मार्ग भगवान श्रीविष्णु के दसवें अवतार भगवान श्रीकल्कि की नगरी की 24 कोसीय परिक्रमा के लिए है। गांव फिरोजपुर निवासी सत्तार ने बताया कि उन्होंने अपनी सवा बीघा भूमि का बैनामा कराया है, जिसके लिए उन्हें 17 से 18 लाख रुपये मिलेंगे। इसी गांव के हाजी बाबू ने बताया कि उनकी पौन बीघा जमीन 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग के लिए खरीदी गई है, जिसके एवज में उन्हें 17 लाख रुपये प्राप्त होंगे। एक अन्य ग्रामीण रफाईस ने बताया कि उन्होंने परिक्रमा मार्ग के लिए कुल 5 बीघा जमीन दी है, जिसके लिए उन्हें 42 लाख रुपये मिलेंगे। पीडब्ल्यूडी विभाग की सहायक अभियंता (AE) दीक्षा सिंह ने बताया कि मध्यरात्रि तक कुल 22 लोगों से परिक्रमा मार्ग के लिए बैनामा कराया गया। उन्होंने कहा कि अगले एक महीने के भीतर परिक्रमा मार्ग में आने वाली सभी भूमि का बैनामा पूरा कर लिया जाएगा, ताकि परियोजना पर जल्द काम शुरू हो सके। लेखपाल ओमकार गोंड ने जानकारी दी कि भूमि खरीदने की प्रक्रिया पिछले तीन दिनों से लगातार चल रही है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 22 लोगों से बैनामा कराने की योजना सफल रही। उपनिबंधक कार्यालय देर रात 1 बजे तक खुला रहा ताकि यह प्रक्रिया पूरी की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रात में झमाझम बारिश के बाद सुबह उमस से राहत:आगरा के तापमान में फिर 3.3°C की गिरावट, 9 जुलाई तक बारिश के आसार
    Next Article
    कौशाम्बी एसपी ने कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले:संदीपन घाट प्रभारी लाइन हाजिर, अन्य को मिली नई जिम्मेदारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment