Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल के मदरसों में एमडीएम-उपस्थिति रजिस्टर जब्त:सिटी मजिस्ट्रेट और अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की जांच में कागजात अधूरे मिले, भोजन की गुणवत्ता ठीक मिली

    3 hours ago

    1

    0

    संभल में शासन के निर्देश पर तीन अनुदानित मदरसों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मिड-डे-मील (एमडीएम) और छात्रों की उपस्थिति रजिस्टर में मिलान नहीं होने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने कागजात जब्त कर लिए। हालांकि, भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी/जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार के साथ मिलकर यह निरीक्षण किया। तीनों मदरसों में लगभग दो घंटे तक अभियान चलाया गया।थाना रायसत्ती क्षेत्र के मोहल्ला हिलाली सराय स्थित मदरसा सिराज-उल-उलूम और संभल कोतवाली कस्बा क्षेत्र के तिवारी सराय स्थित मदरसा हमादिया अशरफी का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने बच्चों के लिए बने मिड-डे-मील के भोजन की गुणवत्ता स्वयं चखकर जांची, जो सही पाई गई। हालांकि, इन मदरसों में उपस्थिति और एमडीएम रजिस्टर का आपस में मिलान नहीं हो पाया। जब अधिकारियों ने मदरसा संचालकों और शिक्षकों से इस संबंध में जानकारी मांगी, तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद दोनों मदरसों के रजिस्टर अग्रिम जांच के लिए जब्त कर लिए गए। तीनों अनुदानित मदरसों की जांच की गई थाना हयातनगर क्षेत्र की उपनगरी सरायतरीन के मोहल्ला बराहदरी स्थित मदरसा जिया-उल-उलूम का निरीक्षण जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार ने किया। सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर इस मदरसे से भी जांच के लिए रजिस्टर जब्त किए गए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर इन तीनों अनुदानित मदरसों की जांच की गई थी। उन्होंने पुष्टि की कि भोजन की गुणवत्ता तो ठीक थी, लेकिन बच्चों की उपस्थिति और एमडीएम के रजिस्टर में विसंगति पाई गई। इसी कारण रजिस्टर सहित अन्य कागजात जांच के लिए जब्त किए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में जलभराव से परेशान लोगों का प्रदर्शन:DM को शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान, तत्काल कार्रवाई की मांग
    Next Article
    संभल में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर विरोध प्रदर्शन:आजाद अधिकार सेना ने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा, समिति गठन की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment