Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर विरोध प्रदर्शन:आजाद अधिकार सेना ने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा, समिति गठन की मांग

    3 hours ago

    1

    0

    संभल में आजाद अधिकार सेना पार्टी ने प्राइवेट स्कूलों में व्याप्त अराजकता, मनमानी और भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के प्रदेश महासचिव खिजर गौस उर्फ गाँस भैया के नेतृत्व में नगर मजिस्ट्रेट संभल के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि कई प्राइवेट स्कूल संचालक अत्यधिक शक्तिशाली और प्रभावशाली हैं, जिनका शासन-प्रशासन में गहरा प्रभाव है। इस कारण केंद्र और राज्य सरकारें इस दिशा में ठोस कदम उठाने में असमर्थ हैं। आम नागरिक और अभिभावक इन स्कूलों की मनमानी के कारण लगातार भारी परेशानी झेल रहे हैं। अभिभावकों से भारी शुल्क वसूला जा रहा खिजर गौस ने बताया कि स्कूल शिक्षा के नाम पर अभिभावकों से भारी शुल्क वसूला जा रहा है। प्रवेश के नाम पर लाखों रुपए की मांग की जाती है, और क्षतिपूर्ति व अन्य शुल्कों के माध्यम से अभिभावकों का शोषण हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह स्थिति जारी रही, तो देश में शिक्षा प्रभावित होगी। शिक्षाविदों की समिति गठित करने की मांग पार्टी ने राष्ट्रपति से इस मुद्दे की गंभीरता को देखते हुए देश के सम्मानित शिक्षाविदों की एक समिति गठित करने की मांग की है। इस समिति को अभिभावक संघों और शिक्षा के विभिन्न हितधारकों से ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से सुझाव लेने और अधिकतम चार माह में अपनी रिपोर्ट भारत सरकार को सौंपने का निर्देश दिया जाए। इस दौरान ज़रीफ़ मिर्ज़ा, पराग गुप्ता, दीपक कुमार, राहुल, डॉ शाहनवाज, फैज़ान खान, रागिब हुसैन, अरमान सैफी, सलीम, सलमान, दिलशाद, आरिफ मसूदी, कासिम, हारिस तुर्की, शमीम तुर्की, नौशाद शेख सहित कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि सरकारें और स्कूल संचालक इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाते हैं, तो वे पूरे देश में इस मुद्दे को लेकर आंदोलन और ज्ञापन अभियान जारी रखेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल के मदरसों में एमडीएम-उपस्थिति रजिस्टर जब्त:सिटी मजिस्ट्रेट और अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की जांच में कागजात अधूरे मिले, भोजन की गुणवत्ता ठीक मिली
    Next Article
    लखनऊ में ज्वेलर के 3 मंजिला मकान में लगी आग:सेकंड फ्लोर से कूदी युवती, लपटों से घिरे मासूम सहित 5 लोगों को फायर ब्रिगेड ने बचाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment