Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में जलभराव से परेशान लोगों का प्रदर्शन:DM को शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान, तत्काल कार्रवाई की मांग

    3 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी नगर पालिका क्षेत्र के बिछिया रोड स्थित एक मोहल्ले के निवासियों ने जलभराव की समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह को लिखित शिकायत देने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे मोहल्ले के लोग एकत्रित हुए और समस्या के शीघ्र निदान की मांग की। निवासियों ने बताया कि वे कई बार शिकायतें कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मोहल्ले की निवासी रेणु देवी ने बताया कि कुछ लोगों ने नालियों के ऊपर सीसी डालकर उन्हें बंद कर दिया है, जिससे जल निकासी बाधित हो गई है। उन्होंने मांग की कि नालियों को खुलवाया जाए ताकि पानी की निकासी सुचारु हो सके। स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका परिषद को भी इस संबंध में शिकायती पत्र भेजा था, लेकिन उनका कहना है कि इस पर अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि मोहल्ले के लोग जलभराव की समस्या से परेशान हैं और मुख्य मार्ग पर पानी भर रहा है। उन्होंने कहा कि इसके निदान के लिए नगर पालिका अध्यक्ष को पत्र भेजा गया है। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही जांच कराकर समस्या का समाधान किया जाएगा, जिससे लोगों को जलभराव से निजात मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में समयसीमा पर DM सख्त, देरी बर्दाश्त नहीं:मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय निर्माण में लापरवाही पर चेतावनी
    Next Article
    संभल के मदरसों में एमडीएम-उपस्थिति रजिस्टर जब्त:सिटी मजिस्ट्रेट और अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की जांच में कागजात अधूरे मिले, भोजन की गुणवत्ता ठीक मिली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment