Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल-गजरौला रेल लाइन विस्तार की उठी मांग:संतों और समाजसेवियों की पहल, पीएम को भेजा गया पत्र

    12 hours ago

    2

    0

    संभल-गजरौला रेल लाइन के विस्तारीकरण की मांग को लेकर क्षेत्र में जागरूकता अभियान तेज हो गया है। अधिवक्ता एवं समाजसेवी चौ. रविराज चाहल के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत रविवार को सन्यास आश्रम अट्टा, अतोरा (असमोली) में महंत अनंत गिरी महाराज से भेंट की गई। उनसे प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर रेल लाइन विस्तार की मांग का समर्थन करने का अनुरोध किया गया, जिसके बाद उन्होंने अन्य समाजसेवियों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री को पत्र भेजा। महंत अनंत गिरी महाराज ने बताया कि संभल-गजरौला रेल लाइन के विस्तार की मांग लगभग पांच दशकों से लगातार उठाई जा रही है, लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि संभल संतों की भूमि है, जहां देश और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से साधु-संतों का निरंतर आगमन होता रहता है। पर्याप्त रेल सुविधा के अभाव में श्रद्धालुओं और संतों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। उन्होंने केंद्र सरकार से इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए शीघ्र बजट जारी करने की मांग की। अभियान से जुड़े आकांक्षु चाहल ने इस संबंध में कहा कि संभल क्षेत्र में औद्योगिक नगरी के विकास की योजना बनाई जा रही है, जिसके लिए बेहतर रेल संपर्क अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह भी बताया कि रेल लाइन के विस्तार से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। चौधरी जामिन अली ने कहा कि संभल एक ऐतिहासिक नगर है, जिसका संबंध महाराजा पृथ्वीराज चौहान से रहा है। यहां स्थित मेंथा मंडी देश-विदेश में प्रसिद्ध है, जहां व्यापारियों का लगातार आना-जाना रहता है। बेहतर रेल सुविधा से व्यापार को भी गति मिलेगी। चौ. रविराज चाहल ने बताया कि संभल भगवान कल्कि के भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां देश-विदेश से श्रद्धालु मासिक परिक्रमा में भाग लेने आते हैं। उन्होंने कहा कि रेल सुविधा के अभाव में श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अभियान के तहत लगातार संतों और समाज के विभिन्न वर्गों से समर्थन लेकर प्रधानमंत्री को पत्र भेजे जा रहे हैं। इस दौरान आदेश कुमार, मनोज कुमार, आकांक्षु चाहल, जामिन अली और हरपाल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में श्रीराम जन्मोत्सव पर निकली विशाल कलश यात्रा:गोमती तट से गोकुल घाट तक, 7 दिवसीय राम कथा का आयोजन
    Next Article
    गोंडा की वर्षा सिंह बनी वाणिज्य कर अधिकारी:UPPSC 2024 में 53वीं रैंक, 2 साल की उम्र में पिता का हुआ था निधन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment