Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा की वर्षा सिंह बनी वाणिज्य कर अधिकारी:UPPSC 2024 में 53वीं रैंक, 2 साल की उम्र में पिता का हुआ था निधन

    10 hours ago

    2

    0

    गोंडा के सनौली मोहम्मदपुर गांव की 25 वर्षीय वर्षा सिंह ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) 2024 की परीक्षा में बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने 53वीं रैंक प्राप्त कर वाणिज्य कर अधिकारी का पद हासिल किया है, जिससे उन्होंने अपने परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। वर्षा सिंह के पिता उमानाथ सिंह का निधन वर्ष 1999 में हो गया था, जब वर्षा केवल 2 साल 2 महीने की थीं। उनकी माता प्रेम कुमारी सिंह ने अकेले ही अथक परिश्रम कर वर्षा को पढ़ाया-लिखाया और इस मुकाम तक पहुंचाया है। वर्षा सिंह ने अपनी हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की शिक्षा गोंडा मुख्यालय स्थित रघुकुल विद्यापीठ से पूरी की। इसके बाद, उन्होंने वर्ष 2021-2022 में काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से कला स्नातक (BA) की पढ़ाई पूरी की है। स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद, वर्षा ने यूपीपीसीएस परीक्षा की तैयारी शुरू की और अपने पहले ही प्रयास में यह महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की है। वर्षा सिंह के वाणिज्य कर अधिकारी बनने पर सनौली मोहम्मदपुर के निवासियों और स्थानीय विधायक तरबगंज प्रेम नारायण पांडे ने उनकी माता प्रेम कुमारी को फोन पर बधाई दी है। गांव के प्रधान सुरेंद्र सिंह ने भी फेसबुक पर पोस्ट कर वर्षा की नियुक्ति पर शुभकामनाएं व्यक्त कीं। वर्षा की इस उपलब्धि से उनकी माता प्रेम कुमारी के वर्षों के संघर्ष और कष्ट अब समाप्त होते दिख रहे हैं। माता प्रेम कुमारी ने बताया कि जब हमारी बेटी 2 साल 2 माह की थी तभी इनके पिता की मौत हो गई थी किसी तरीके से हमने अपनी बेटी को पढ़ाया और आज जब वह अधिकारी बन गई है तो मुझे बहुत गर्व हो रहा है। अधिकारी बनने के बाद अब जल्द ही हम अपनी बेटी की शादी तय करेंगे और उसकी अच्छी से शादी करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल-गजरौला रेल लाइन विस्तार की उठी मांग:संतों और समाजसेवियों की पहल, पीएम को भेजा गया पत्र
    Next Article
    बदायूं HPCL मामला, आरोपी की ताई का बयान:अजय से कोई वास्ता नहीं, परिवार को झूठा फंसाया जा रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment