Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    साड़ी बेचने वाले के बेटे सुभान ने किया लखनऊ टॉप:आर्ची सिंह को सेकंड पोजिशन; जिले में 89% बच्चे पास, पिछली बार से 8% ज्यादा

    6 hours ago

    1

    0

    यूपी बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। सुभान अली ने जिला टॉप किया है। उन्हें 95% नंबर मिले हैं। वे एसकेडी अकादमी राजाजीपुरम के छात्र हैं। दूसरे नंबर पर एलपीएस राजाजीपुरम की आर्ची सिंह हैं। उन्हें 93% नंबर मिले हैं। आर्ची सिंह का सपना कंप्यूटर इंजीनियर बनना है। लखनऊ का ओवरऑल रिजल्ट 89.17% रहा है। यह पिछले साल से 8% ज्यादा है। लखनऊ में 49,547 परीक्षा में शामिल हुए थे। 44,183 परीक्षार्थी पास हुए। लखनऊ में 7 बंदियों ने परीक्षा दी थी। उनमें से 6 ने परीक्षा पास की है। लखनऊ टॉपर सुभान अली के पिता रिजवान अली अमीनाबाद में साड़ी की दुकान पर काम करते हैं। सुभान ने JEE मेंस में बेहतरीन स्कोर किया था। उन्होंने दैनिक भास्कर को बताया- टीचर ने लखनऊ टॉप करने की जानकारी दी तो पहले मुझे यकीन ही नहीं हुआ, फिर सोचा मेहनत की है तो टॉप कर सकता हूं। पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी में प्रिंसिपल रोए, बरेली में बच्चों संग नाचे टीचर:यूपी बोर्ड 10वीं में सीतापुर की कशिश, बाराबंकी की अंशिका टॉपर; मेरिट में 123 बच्चे
    Next Article
    ललितपुर में स्मार्ट मीटर, गैस किल्लत पर प्रदर्शन:सपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला फूंकने की कोशिश की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment