Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी में प्रिंसिपल रोए, बरेली में बच्चों संग नाचे टीचर:यूपी बोर्ड 10वीं में सीतापुर की कशिश, बाराबंकी की अंशिका टॉपर; मेरिट में 123 बच्चे

    10 hours ago

    1

    0

    यूपी बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने टॉप किया है। दोनों को 97.83% अंक मिले हैं। 97.50% अंकों के साथ बाराबंकी की अदिति दूसरे स्थान पर रहीं। तीसरे स्थान पर 97.33% अंकों के साथ सीतापुर की अर्पिता, झांसी के ऋषभ साहू और बाराबंकी की परी वर्मा रहीं। इस तरह टॉप-3 में कुल 6 बच्चों ने अपनी जगह बनाई। खास बात यह है कि इनमें 5 लड़कियां हैं। टॉप-10 की बात करें तो 115 बच्चों ने जगह बनाई है। इसमें सीतापुर के 13, बाराबंकी के 9, फतेहपुर के 7, कानपुर नगर, इटावा और गोंडा के 6-6 टॉपर्स हैं। अव्वल जिलों की बात करें तो भदोही सबसे आगे रहा। यहां के 95.78% अभ्यर्थी पास हुए। 95.40% के साथ आगरा दूसरे नंबर पर, जबकि 95.36% के साथ प्रयागराज तीसरे स्थान पर रहा। ललितपुर सबसे फिसड्‌डी रहा। यहां सिर्फ 80.22% अभ्यर्थी पास हुए। दूसरे नंबर पर पीलीभीत रहा, जहां 81.22%, जबकि तीसरे नंबर पर लखीमपुर खीरी रहा, जहां 83.76% बच्चे पास हुए। काशी में पीएम श्री राजकीय क्वींस कॉलेज के छात्र सूर्यदीप ने 10वीं में जिला टॉप किया। रिजल्ट आते ही प्रिंसिपल सुमित कुमार श्रीवास्तव कुर्सी छोड़कर खड़े हो गए। उनकी आंखों से आंसू निकलने लगे। बरेली में एक स्कूल के टीचर्स ने बच्चों के साथ जमकर डांस किया। हाईस्कूल टॉपर कशिश वर्मा बोलीं- मैंने रोज 4 घंटे पढ़ाई की हाईस्कूल टॉपर कशिश वर्मा से दैनिक भास्कर ने बात की। कशिश ने बताया- मैं सोसा गांव की रहने वाली हूं। बाबू राम सावित्री देवी विद्यालय में पढ़ती हूं। मेरे पिता किसान और मां गृहिणी हैं। मैं रोज तीन से चार घंटे पढ़ाई करती थी। स्कूल में भी एक्स्ट्रा क्लास लगती थी। सभी लोग हमें लगातार मोटिवेट करते थे। कशिश ने कहा- मेरी इस सफलता का श्रेय मैं अपने माता-पिता, टीचरों और खुद की मेहनत को देना चाहती हूं। मैं दूसरे विद्यार्थियों से कहना चाहती हूं कि अगर इस बार सफलता नहीं मिली तो निराश न हों। ज्यादा मेहनत करें, अगली बार जरूर सफलता मिलेगी। 3 तस्वीरें देखिए- लड़कियां, लड़कों से 6.46% ज्यादा पास इस बार 90.42% अभ्यर्थी पास हुए हैं। लड़कियां 93.76%, जबकि लड़के 87.30% पास हुए। इस हिसाब से लड़कियां, लड़कों से 6.46% अधिक पास हुई हैं। 2024 में 90.11% छात्र-छात्राएं पास हुए थे। इस साल 0.31% ज्यादा छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। ऐसे चेक करें रिजल्ट> क्लिक करें 98.53% कैदियों ने पास की परीक्षा जेल से 68 कैदियों ने परीक्षा दी थी। इसमें से 67 में कैदी पास हुए हैं। कैदियों का पासिंग परसेंटेज 98.53 प्रतिशत है। पिछले 6 साल की बात करें तो पासिंग परसेंटेज में 18 प्रतिशत इजाफा हुआ है। 2020 में 83 प्रतिशत अभ्यर्थी पास हुए थे। टॉपर कशिश के गणित, विज्ञान और सोशल साइंस में 99 नंबर, देखिए मार्कशीट टॉपर अंशिका के गणित में पूरे 100 नंबर, देखिए मार्कशीट 5 साल से लड़कियां ही अव्वल 25.89 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी यूपी बोर्ड 10वीं के रिजल्ट से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंगेतर के सामने हमला.. शादी से पहले दूल्हे धर्मेंद्र सेन की हत्या, कोटा में खरीदारी के समय हादसा!
    Next Article
    साड़ी बेचने वाले के बेटे सुभान ने किया लखनऊ टॉप:आर्ची सिंह को सेकंड पोजिशन; जिले में 89% बच्चे पास, पिछली बार से 8% ज्यादा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment