Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    RSS प्रमुख Mohan Bhagwat के Manipur दौरे पर Congress ने उठाए सवाल, शांति के लिए ठोस कदम की मांग

    7 minutes from now

    2

    0

    मणिपुर में कांग्रेस विधायक दल के नेता केशम मेघचंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को सवाल उठाया कि क्या राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत का मौजूदा दौरा इस हिंसाग्रस्त राज्य में शांति बहाल करने की दिशा में कोई ठोस योगदान दे पाएगा। उन्होंने कहा कि मणिपुर को अब एक बार फिर आश्वासन देने की जरूरत नहीं है, बल्कि उसे ‘‘स्थायी शांति, सुरक्षा, पुनर्वास, जवाबदेही और एक विश्वसनीय राजनीतिक रोडमैप की आवश्यकता है।’’ भागवत बुधवार दोपहर तीन दिवसीय दौरे पर इंफाल पहुंचे। इस दौरान वह राज्य में संगठन की गतिविधियों और सामाजिक पहलों की समीक्षा करेंगे।संगठन के एक पदाधिकारी ने बताया कि वह आरएसएस के शताब्दी वर्ष समारोह के तहत राज्य में चलाए जा रहे कार्यक्रमों का भी आकलन करेंगे। केशम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मणिपुर को शांति चाहिए, केवल संगठनात्मक बैठकें नहीं। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का 18 से 20 नवंबर तक मणिपुर दौरा हमारे राज्य में जारी संकट को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।’’ कांग्रेस नेता ने कहा कि राज्य लंबे समय से जातीय संघर्ष झेल रहा है।इस दौरान निर्दोष लोगों की जान गई, हजारों परिवार विस्थापित हुए, घर और आजीविका के साधन नष्ट हो गए तथा विभिन्न समुदायों के बीच खाई और गहरी हो गई है। उन्होंने सवाल किया, ‘‘भागवत का यह दौरा मणिपुर में स्थायी शांति बहाल करने में क्या ठोस योगदान देगा? क्या आरएसएस नेतृत्व हिंसा से प्रभावित विस्थापित परिवारों और समुदायों से सीधे बातचीत करेगा?’’ सिंह ने यह भी पूछा कि क्या मेइती, कुकी-जो और नगा समुदायों के बीच विश्वास बहाली और मेल-मिलाप को बढ़ावा देने के लिए कोई ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी।कांग्रेस विधायक ने कहा, ‘‘क्या आरएसएस नेतृत्व लंबे समय से जारी इस संकट के लिए भाजपा के नेतृत्व वाले राजनीतिक तंत्र की जिम्मेदारी पर भी बात करेगा?’’ उन्होंने कहा कि संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा और शताब्दी समारोह आरएसएस के आंतरिक एजेंडे का हिस्सा हो सकते हैं, लेकिन मणिपुर के लोगों की पीड़ा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। सिंह ने कहा कि राज्य को अब और आश्वासनों की जरूरत नहीं है। उसे स्थायी शांति, सुरक्षा, पुनर्वास, जवाबदेही और एक विश्वसनीय राजनीतिक कार्ययोजना चाहिए।उन्होंने कहा कि मणिपुर के लोगों से अनिश्चितकाल तक इंतजार करने की उम्मीद नहीं की जा सकती, जबकि हजारों परिवार अब भी विस्थापित हैं, उनके घर खाली पड़े हैं, आजीविका के साधन बर्बाद हो चुके हैं और समुदाय भय तथा अनिश्चितता के माहौल में जी रहे हैं। कांग्रेस विधायक दल के नेता ने कहा कि यदि आरएसएस नेतृत्व का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राजनीतिक नेतृत्व पर प्रभाव है, तो मणिपुर के लोगों को यह उम्मीद करने का पूरा अधिकार है कि उस प्रभाव का इस्तेमाल शांति, मेल-मिलाप और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए ठोस और निर्णायक कदम उठाने में किया जाएगा। मई 2023 में घाटी में रहने वाले मेइती और पहाड़ी इलाकों में रहने वाले कुकी समुदायों के बीच शुरू हुए जातीय संघर्ष में अब तक कम से कम 306 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 49 लोग अब भी लापता हैं।इस संघर्ष के कारण हजारों लोग बेघर हो गए हैं। इस साल फरवरी से पहाड़ी जिलों में कुकी और नगा समुदायों के बीच हुई झड़पों में कम से कम 50 लोगों की मौत हो चुकी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Columbia University में बोले Rahul Gandhi, '2014 चुनाव में गड़बड़ी के सबूत थे, लेकिन कांग्रेस नेताओं ने कहा था- 300% पक्के सबूत बिना मत बोलिए'
    Next Article
    World Heritage Week: देशभर के ASI स्मारकों में 19 नवंबर को मिलेगा मुफ्त प्रवेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment