Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली नेशनल हाईवे पर कार-बाइक टक्कर:हादसे में एक की मौत, दो घायल, पुलिस मामले की जांच में जुटी

    1 hour ago

    1

    0

    रायबरेली जिले के चन्दापुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर एक कार और बाइक की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार 26 वर्षीय सोमनाथ की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अमेठी जनपद के जायस थाना क्षेत्र निवासी सोमनाथ पुत्र रामप्रसाद के रूप में हुई है। सोमनाथ अपनी स्प्लेंडर बाइक (यूपी33 बीजेड 0041) से लालगंज में एक निमंत्रण से लौटकर रायबरेली की ओर जा रहे थे। तभी मोहनगंज की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार (यूपी 32 आरटी 9747) ने दुसौती चौराहे के पास प्राथमिक विद्यालय के सामने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल सोमनाथ को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमावा ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर चन्दापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहन समाचार लिखे जाने तक घटनास्थल पर ही पड़े थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सोमनाथ कार के साथ लगभग 50 मीटर तक घिसटता चला गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि नहर के पुल से लेकर दुसौती चौराहे तक इस मार्ग पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। उनका आरोप है कि सांकेतिक बोर्ड न होने और एनएच अधिकारियों की लापरवाही के कारण ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:युवक की मौत, दो घायल; ढाई घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार
    Next Article
    ऑनलाइन ऐप से 2.93 लाख की ठगी:देवरिया में कोर्ट के आदेश पर चार के खिलाफ केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment