Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऑनलाइन ऐप से 2.93 लाख की ठगी:देवरिया में कोर्ट के आदेश पर चार के खिलाफ केस दर्ज

    1 hour ago

    1

    0

    देवरिया जिले के सलेमपुर में ऑनलाइन भुगतान ऐप के जरिए 2.93 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय देवरिया के आदेश पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला मझौलीराज के वार्ड नंबर छह की निवासी साजिदा खातून से संबंधित है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके पड़ोसी जाहिद खान और उसके परिवार के सदस्यों ने सुनियोजित साजिश के तहत उसके बैंक खाते से कुल 2,93,400 रुपये धोखे से निकाल लिए। पीड़िता के पति विदेश में रहते हैं और उनके खाते में पैसे भेजते थे, जिसकी जानकारी आरोपियों को थी। तहरीर के अनुसार, 24 अगस्त 2025 से 8 सितंबर 2025 के बीच आरोपियों ने कई बार पीड़िता का मोबाइल फोन बात करने के बहाने लिया। इसी दौरान उन्होंने PhonePe और Google Pay जैसे ऐप के जरिए अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कर दी। आरोप है कि यह धनराशि जाहिद खान, उसकी बहनें रजिया और सलीना, तथा पत्नी रुख्सार के खातों में भेजी गई। इस धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता पंजाब नेशनल बैंक की मझौलीराज शाखा में पैसा निकालने पहुंची। खाते में मात्र 57 रुपये शेष देखकर उसे संदेह हुआ। बैंक से जानकारी लेने पर ऑनलाइन लेनदेन का पता चला। पीड़िता ने पहले मझौलीराज पुलिस चौकी और कोतवाली सलेमपुर में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक को भी प्रार्थना पत्र दिया। इन प्रयासों के बावजूद सुनवाई न होने पर पीड़िता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली सलेमपुर पुलिस ने जाहिद खान, रजिया, सलीना और रुख्सार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली नेशनल हाईवे पर कार-बाइक टक्कर:हादसे में एक की मौत, दो घायल, पुलिस मामले की जांच में जुटी
    Next Article
    अमेठी में मौसम बदला, हल्की बारिश शुरू:तापमान गिरा, गर्मी से राहत; तेज बारिश की संभावना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment