Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में युवाओं ने कांग्रेस ज्वाइन की:राहुल गांधी की नीतियों से प्रेरित होकर हुए शामिल

    3 hours ago

    1

    0

    रायबरेली में युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने पार्टी कार्यालय तिलक भवन में जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी की उपस्थिति में कांग्रेस ज्वाइन की। इन युवाओं ने राहुल गांधी की नीतियों और जनहित में उनके संघर्ष से प्रेरित होकर यह कदम उठाया है। जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने मीडिया को बताया कि सक्षम त्रिवेदी के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने राहुल गांधी की कार्यशैली से प्रेरित होकर पार्टी की सदस्यता ली है। उन्होंने कहा कि इससे कांग्रेस में युवा वर्ग की भागीदारी बढ़ रही है और रायबरेली में पार्टी और मजबूत होगी। तिवारी ने यह भी कहा कि कार्यकर्ता कांग्रेस की जन नीतियों को जनता तक पहुंचाकर पार्टी को और सशक्त करेंगे। नए कार्यकर्ता सक्षम त्रिवेदी ने बताया कि उन्होंने राहुल गांधी के संघर्ष से प्रेरित होकर कांग्रेस ज्वाइन की है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जिस तरह विपक्ष में रहकर गरीब, किसान, व्यापारी और आम जनता के मुद्दों पर केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ लड़ रहे हैं, उससे वह प्रभावित हुए हैं। त्रिवेदी ने पार्टी के नियमों का पालन करते हुए काम करने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई के वल्लीपुर टोल प्लाजा पर कैश बंद:अब सिर्फ फास्टैग व ऑनलाइन भुगतान से ही गाड़ी होगी क्रॉस
    Next Article
    ईंट-भट्‌ठे पर मजदूर की मौत, परिजनों का प्रदर्शन:मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर रखा शव, गांव से शव लेकर भागे परिजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment