Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईंट-भट्‌ठे पर मजदूर की मौत, परिजनों का प्रदर्शन:मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर रखा शव, गांव से शव लेकर भागे परिजन

    3 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के रामकोट थाना क्षेत्र के कटिया गांव स्थित एक ईंट भट्टे पर मजदूर की संदिग्ध मौत का मामला मंगलवार शाम को तूल पकड़ गया। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही 40 वर्षीय मृतक राजेश कुमार पुत्र बालक का शव घर पहुंचा, परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने शव को सड़क पर रखकर जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि सोमवार को भट्टे पर काम करने के दौरान राजेश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई। मृतक की पत्नी पूनम ने आशंका जताई है कि ईंटों के बीच दबने से उनके पति की जान गई, लेकिन अब तक स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है। घटना को लेकर परिजन लगातार भट्टा संचालक पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। मंगलवार शाम को ग्राम मधवापुर में परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और भट्टा संचालक को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। साथ ही उन्होंने उचित मुआवजा देने की भी मांग उठाई। प्रदर्शन के चलते कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ और मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही एएसपी समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। काफी समझाने-बुझाने के बाद परिजन शांत हुए। मृतक राजेश कुमार अपने पीछे पत्नी और चार छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में युवाओं ने कांग्रेस ज्वाइन की:राहुल गांधी की नीतियों से प्रेरित होकर हुए शामिल
    Next Article
    केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्रावास दिवस का समापन:सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ छात्रों ने दी प्रस्तुतियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment