Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली के मंदिर में चोरी, CCTV में कैद:माली का मोबाइल और नकदी लेकर युवक फरार, पुलिस जांच में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    रायबरेली के प्राचीन अभय दाता मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। शहर के आईटीआई के समीप स्थित इस मंदिर में माली का मोबाइल फोन और नकदी चोरी करते हुए एक युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शिकायतकर्ता कालिका प्रसाद, पुत्र स्वर्गीय रामकिशुन, निवासी ग्राम रूपामऊ, थाना मिल एरिया ने मंगलवार 28 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 11 बजे थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वह भवानी पेपर मिल परिसर के पास स्थित अभय दाता मंदिर में माली के रूप में कार्यरत हैं। कालिका प्रसाद के अनुसार, जब वह अपने काम में व्यस्त थे, तभी मंदिर परिसर के कमरे से उनका रियलमी जीटी नियो 3 मोबाइल फोन और लगभग 2000 रुपये नकद गायब हो गए। तलाश करने पर उन्हें पता चला कि चोरी की यह पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक को कमरे में घुसते और मोबाइल व नकदी लेकर फरार होते हुए देखा जा सकता है। शिकायतकर्ता ने आरोपी की पहचान राजेश, पुत्र बजरंगी, निवासी ग्राम बालापुर, प्राथमिक विद्यालय के पास, थाना मिल एरिया के रूप में की है। कालिका प्रसाद ने आरोप लगाया है कि यह युवक पहले भी मंदिर परिसर और आसपास के लोगों के साथ चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। हालांकि, अब तक उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। मंदिर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों ने कहा है कि यदि आरोपी पर जल्द सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो वे थाने का घेराव करने को मजबूर होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहराइच में घर से लाखों के जेवर, नकदी चोरी:परिवार भतीजी की शादी में गया था, लौटने पर पता चला
    Next Article
    “BJP में गया तो मुंह काला कर देना”:लखनऊ में बोले संजय सिंह- भीषण गर्मी, बिजली कटौती और स्मार्ट मीटर से जनता परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment