Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    “BJP में गया तो मुंह काला कर देना”:लखनऊ में बोले संजय सिंह- भीषण गर्मी, बिजली कटौती और स्मार्ट मीटर से जनता परेशान

    2 hours ago

    1

    0

    राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश की बिजली व्यवस्था, स्मार्ट मीटर और महंगाई को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने ऐलान किया कि 3 मई से पूरे उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जाएगा। वहीं संजय सिंह ने ऑपरेशन लोटस के सवाल पर कहा कि ED और CBI जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं को तोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि BJP ने शिवसेना, NCP और अन्य दलों को तोड़कर लोकतंत्र को कमजोर किया है। संजय सिंह ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि “BJP की वॉशिंग मशीन में कोई भी दाग धुल सकता है।” उन्होंने यहां तक कहा कि “जिस दिन मैं BJP में जाऊं, जनता मेरे मुंह पर कालिख पोत दे।” संजय सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस की सात बड़ी बातें स्मार्ट मीटर ‘स्मार्ट चीटर’, 3 मई से प्रदेशव्यापी आंदोलन संजय सिंह ने स्मार्ट मीटर को लेकर सबसे तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगाए गए स्मार्ट मीटर अब “स्मार्ट चीटर” बन गए हैं। उनके मुताबिक करीब 80 लाख प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं और बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के बिजली बिल कई गुना बढ़ गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन घरों में पहले 1500 रुपये तक बिल आता था, अब वहां 6000-7000 रुपये तक बिल आ रहा है। इसे उन्होंने सीधे तौर पर “जनता की जेब पर डाका” बताया। AAP सांसद ने ऐलान किया कि 3 मई से पार्टी पूरे प्रदेश में अभियान शुरू करेगी। इस दौरान कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर विरोध करेंगे, मीटर जलाने और तोड़ने तक की चेतावनी दी गई। साथ ही उन्होंने “शंख, ताली और थाली” बजाकर सरकार को जगाने की बात भी कही। भीषण गर्मी और बिजली कटौती पर सरकार पर हमला प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय सिंह ने कहा कि इस समय पूरा उत्तर प्रदेश भीषण गर्मी से जूझ रहा है, लेकिन बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार हो रही बिजली कटौती ने आम लोगों का जीवन मुश्किल कर दिया है। गांवों से लेकर शहरों तक लोग परेशान हैं, लेकिन सरकार स्थिति को नियंत्रित करने में नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि जनता को वोट देते समय बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखना चाहिए। ‘रोजगार दो सामाजिक न्याय यात्रा’-8 चरणों में पूरा प्रदेश कवर संजय सिंह ने अपनी राजनीतिक मुहिम “रोजगार दो सामाजिक न्याय यात्रा” को लेकर भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस यात्रा के चार चरण पूरे हो चुके हैं और अब पांचवां चरण 16 मई से शुरू होगा। यह चरण मेरठ से शुरू होकर 20 मई को गाजियाबाद में समाप्त होगा, जहां बड़ी जनसभाएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह यात्रा कुल 8 चरणों में पूरे प्रदेश को कवर करेगी, जिसमें बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। पश्चिम बंगाल चुनाव पर बयान-ममता की ‘एकतरफा जीत’ का दावा संजय सिंह ने पश्चिम बंगाल की राजनीति पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस एकतरफा जीत दर्ज करने जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि एजेंसियों के दुरुपयोग और दबाव के बावजूद ममता बनर्जी मजबूत स्थिति में हैं और जनता उनका समर्थन कर रही है। संजय सिंह ने ममता बनर्जी को “बंगाल की शेरनी” बताते हुए उनकी प्रचंड जीत का दावा किया। शिक्षा और बढ़ी फीस पर सरकार को घेरा AAP सांसद ने शिक्षा के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शिक्षा शामिल नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़े पैमाने पर स्कूलों और संस्थानों में फीस बढ़ाई गई है, जिससे आम परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। संजय सिंह ने कहा कि वह इस मुद्दे पर संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर जवाब मांगेंगे और इसे राजनीतिक स्तर पर भी उठाएंगे। न्यायपालिका, RSS और निष्पक्षता पर उठाए सवाल संजय सिंह ने न्यायपालिका से जुड़े मुद्दों पर भी खुलकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि कुछ जजों के RSS कार्यक्रमों में शामिल होने से उनकी निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि न्यायपालिका का सम्मान करना सभी की जिम्मेदारी है, लेकिन निष्पक्षता बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि AAP से जुड़े मामलों में दिए गए कई फैसलों को सुप्रीम कोर्ट ने बदला है, जिससे निचली अदालतों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होते हैं। BJP पर तीखा हमला: ‘ऑपरेशन लोटस’ और दल तोड़ने के आरोप संजय सिंह ने BJP पर सबसे तीखे राजनीतिक हमले किए। उन्होंने आरोप लगाया कि ED और CBI जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं को तोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि BJP ने शिवसेना, NCP और अन्य दलों को तोड़कर लोकतंत्र को कमजोर किया है। संजय सिंह ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि “BJP की वॉशिंग मशीन में कोई भी दाग धुल सकता है।” उन्होंने यहां तक कहा कि “जिस दिन मैं BJP में जाऊं, जनता मेरे मुंह पर कालिख पोत दे।” इसके साथ ही उन्होंने BJP पर महिला पदाधिकारियों के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की और कहा कि “ऑपरेशन लोटस” का जवाब AAP अपने तरीके से देगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली के मंदिर में चोरी, CCTV में कैद:माली का मोबाइल और नकदी लेकर युवक फरार, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    भोगनीपुर सीट पर सपा से नरेंद्र पाल पहली पसंद:बसपा से जीतेन्द्र संखवार, कांग्रेस से नीतम सचान, विधायक राकेश सचान का क्या हुआ जानिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment