Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रवि शास्त्री ने सैमसन को कप्तान बनाने की पैरवी की:कहा- संजू 2028 टी-20 वर्ल्डकप के लिए कैप्टेंसी के विकल्प हो सकते हैं

    9 hours ago

    1

    0

    टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने संजू सैमसन को भविष्य में भारत की टी-20 टीम का कप्तान बनाने की पैरवी की है। उनका मानना है कि सैमसन कप्तानी के मजबूत दावेदार बनकर उभरे हैं। शास्त्री के अनुसार हाल के दिनों में सैमसन ने जिस तरह की मैच्योरिटी दिखाई है, वह उन्हें लीडरशिप रोल के लिए परफेक्ट बनाती है। शास्त्री ने ICC रिव्यू में कहा कि सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में अपनी कप्तानी में भारत को वर्ल्ड कप जिताया था, लेकिन 2028 के टी-20 वर्ल्ड कप को देखते हुए संजू बड़ा विकल्प हो सकते हैं। फिलहाल, सूर्यकुमार यादव भारतीय टी-20 टीम के कप्तान हैं। उन्होंने 8 मार्च 2026 को अहमदाबाद में भारत को टी-20 वर्ल्ड कप जिताया था। क्यों संजू हैं शास्त्री की पहली पसंद? दबाव में निखर रहे हैं संजू 31 साल के सैमसन ने इस वर्ल्ड कप अभियान में लगातार तीन अर्धशतक जड़े थे। Shastri ने कहा- 'अगले दो-तीन सालों में आप संजू का एक अलग ही रूप देखेंगे। जिस तरह की मैच्योरिटी उन्होंने IPL और इंटरनेशनल लेवल पर दिखाई है, उससे वह कप्तानी के लिए मेरी नजर में स्पष्ट उम्मीदवार हैं।' उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 5 मैचों में 321 रन बनाए थे। IPL में दो शतक लगा चुके हैं संजू सैमसन IPL के मौजूदा सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए दो शतक लगा चुके हैं। उन्होंने 11 मैचों में 169.29 की स्ट्राइक रेट से 430 रन बनाए हैं। सैमसन चेन्नई के टॉप स्कोरर हैं और ऑरेंज कैप की रेस में 11वें स्थान पर हैं। -------------------------------------------------- क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL में आज CSK vs LSG, चेन्नई ने पिछले तीनों मैच जीते IPL 2026 का 59वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। मुकाबला लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में शाम 7.30 बजे खेला जाएगा। प्ले-ऑफ की रेस में बने रहने के लिए चेन्नई के लिए यह मुकाबला काफी अहम है। टीम पिछले तीनों मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुंबई के कोच पोलार्ड की 15% मैच फीस काटी:एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया, फोर्थ अंपायर को अपशब्द कहे थे
    Next Article
    वैभव सूर्यवंशी इंडिया-A में चुने गए:IPL में अब तक 2 सेंचुरी लगा चुके, U-19 वर्ल्डकप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट थे

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment