Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रवि किशन के रोड शो में घुसे TMC समर्थक, VIDEO:बोले- ये गुंडे नहीं चाहते BJP सरकार बने, हमे डरने की जरूरत नहीं है

    3 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर के सांसद रवि किशन इन दिनों पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार में काफी सक्रिय हैं। वे लगातार रैलियां और रोड शो कर रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को वह भाजपा प्रत्याशी उमेश राय के समर्थन में एक रोड शो में शामिल हुए। रोड शो के दौरान अचानक माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया। जब कुछ टीएमसी समर्थक भाजपा की रैली में घुस आए। उनके हाथों में टीएमसी के झंडे थे और वे “टीएमसी जिंदाबाद” के नारे लगाने लगे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये गुंडे नहीं चाहते बीजेपी सरकार बने-रवि किशन वीडियो में देखा जा सकता है कि स्थिति बिगड़ने पर रवि किशन खुद माइक संभालते हैं और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हैं। वह कहते नजर आते हैं “ए लड़के, कोई तमाशा नहीं करेगा, सीधे चलने दो, हमें डरना नहीं है। ये हार है इनकी। ये हार का निशान है। ये लोग मारामारी कर रहे हैं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ। ये गुंडे लोग नहीं चाहते कि यहां भाजपा की सरकार बने।” भाजपा समर्थकों ने टीएमसी पर लगाया आरोप घटना के बाद भाजपा समर्थकों ने आरोप लगाया कि टीएमसी समर्थकों ने जानबूझकर रैली में घुसकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। कुछ लोगों का यह भी दावा है कि उनके हाथों में बम जैसी संदिग्ध वस्तुएं थीं और उनका मकसद डर और हिंसा फैलाना था, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित किया जा सके। हालांकि मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और सीआरपीएफ की मुस्तैदी के चलते स्थिति ज्यादा नहीं बिगड़ी और कथित हमलावर अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके। घटना के बाद रवि किशन बोले: इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए रवि किशन ने कहा- “बम और गुंडागर्दी के दम पर लोकतंत्र को दबाया नहीं जा सकता। जनता सब देख रही है और आने वाले चुनाव में इसका करारा जवाब देगी। लोकतंत्र पर हमला करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।” उन्होंने आगे नारा दिया “पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र बचेगा, गुंडाराज हारेगा।” फिलहाल यह मामला राजनीतिक बहस का विषय बना हुआ है और वीडियो के आधार पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में आज भीषण गर्मी से राहत के आसार:अगले 24 घंटे में बारिश का अलर्ट, 43 डिग्री तक पहुंच रहा तापमान
    Next Article
    कुर्सी विधानसभा में बीजेपी से साकेंद्र प्रताप वर्मा पहली पसंद:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार राकेश कुमार वर्मा, जानिए जनता को कौन सी पार्टी पसंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment