Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रुदौली में 4दशक बाद भी जल निकासी का इंतजाम नहीं:बरसात में हर साल डूबता है नगर, सीवर लाइन तक नहीं बिछी

    2 hours ago

    1

    0

    अयोध्या जिले की नगर पालिका परिषद रुदौली क्षेत्र में बरसात के दौरान लाखों की आबादी जलभराव की समस्या से जूझती है। आदर्श नगर पालिका परिषद रुदौली के गठन के चार दशक बाद भी पानी निकासी का कोई ठोस प्रबंध नहीं हो सका है। नगर में अब तक सीवर लाइन भी नहीं बिछाई गई है। प्रत्येक वर्ष बरसात में पूरे नगर में जलभराव की स्थिति गंभीर हो जाती है। सड़कें, गलियां और घर पानी में डूब जाते हैं, जिससे सामान्य जनजीवन ठप पड़ जाता है। बाजार, स्कूल, अस्पताल और कार्यालयों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ता है। गंदे पानी से बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है। नगरपालिका प्रशासन द्वारा हर बार बरसात से पहले पानी निकासी के स्थायी प्रबंध का दावा किया जाता है। हालांकि, जमीनी स्तर पर स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है। मौजूदा हालात को देखते हुए इस बार भी नगरवासियों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ सकता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जल निकासी की समस्या के समाधान के लिए उन्होंने कई बार आवाज उठाई है। धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन भी दिए गए, लेकिन हर बार उनकी बात अनसुनी कर दी गई। चुनाव के समय वादे किए जाते हैं, मगर उसके बाद कोई सुनवाई नहीं होती। इस संबंध में नगर पालिका परिषद रुदौली के अधिशासी अधिकारी प्रेमनाथ ने बताया कि जल निगम के अवर अभियंता को नगर की स्थिति का व्यापक जायजा लेने का आदेश दिया गया है। उनसे जल निकासी को लेकर एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया है। प्रस्ताव मिलने के बाद इस मुद्दे पर बड़े पैमाने पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने स्थायी समाधान के लिए योजना बनाने का आश्वासन दिया, ताकि भविष्य में लोगों को इस समस्या से निजात मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीडीओ ने बाढ़ तैयारियों की समीक्षा की:तटबंधों की मरम्मत, राहत केंद्र और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश
    Next Article
    श्रावस्ती में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न:बांटी झालमुड़ी, जिप अध्यक्ष दद्दन मिश्रा बोले- भय हारा, भरोसा जीता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment