Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न:बांटी झालमुड़ी, जिप अध्यक्ष दद्दन मिश्रा बोले- भय हारा, भरोसा जीता

    2 hours ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल, असम और पुदुचेरी में भाजपा की जीत के बाद श्रावस्ती में जश्न का माहौल देखा गया। भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने कार्यकर्ताओं के साथ झालमुड़ी और मिठाई बांटकर इस जीत का जश्न मनाया। इस अवसर पर दद्दन मिश्रा ने कहा कि यह जीत केवल चुनावी सफलता नहीं है, बल्कि देश की राजनीति में विकास और सुशासन की स्वीकार्यता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि यह जनादेश स्पष्ट करता है कि जनता ने नेतृत्व, नीति और नीयत पर भरोसा जताया है। मिश्रा ने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनकी जनकल्याणकारी नीतियों पर देशवासियों के अटूट विश्वास का परिणाम बताया। दद्दन मिश्रा ने कहा कि यह हर भाजपा कार्यकर्ता के लिए गर्व का क्षण है कि आज गंगोत्री से लेकर गंगा सागर तक भाजपा का ध्वज शान से लहरा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा, "आज के परिणाम सिद्ध करते हैं कि भय की राजनीति हार गई है और भरोसे की राजनीति जीत गई है।" मिश्रा ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत को श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मभूमि में कमल का खिलना बताया। उन्होंने इसे भाजपा की विचारधारा, राष्ट्रवाद और अंत्योदय के संकल्प की ऐतिहासिक विजय करार दिया। उन्होंने इस सफलता का श्रेय उन कार्यकर्ताओं को दिया, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि जब अत्याचार और तुष्टीकरण की राजनीति चरम पर होती है, तब जनता स्वयं परिवर्तन का बिगुल फूंकती है। उन्होंने दावा किया कि बंगाल की जनता ने 'मुक्ति' का मन बना लिया था, जिसका परिणाम भाजपा को मिले पूर्ण बहुमत के रूप में सामने आया। दद्दन मिश्रा ने असम और पुदुचेरी की जनता का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जीत उन करोड़ों कार्यकर्ताओं को समर्पित है, जिन्होंने संगठन और विचारधारा के लिए निरंतर संघर्ष किया। अंत में, उन्होंने कहा कि पूरे देश में इस ऐतिहासिक जीत को लेकर हर्षोल्लास का माहौल है। मिश्रा ने जनता के भाजपा पर अटूट विश्वास को इस प्रचंड सफलता की सबसे बड़ी ताकत बताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रुदौली में 4दशक बाद भी जल निकासी का इंतजाम नहीं:बरसात में हर साल डूबता है नगर, सीवर लाइन तक नहीं बिछी
    Next Article
    संभल में पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर:दवाई लेने जा रहे बहजोई के रहने वाले ग्रामीण की मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment