Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रिटायर्ड स्वास्थ्यकर्मी की हत्या में भतीजा गिरफ्तार:हाथरस में पैर दबाकर सेवा की, सोने पर सिर पर मार दी कुल्हाड़ी

    1 hour ago

    1

    0

    हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में एक रिटायर्ड स्वास्थ्यकर्मी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक के सगे भतीजे को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। इस मामले में 28 अप्रैल को लक्ष्मण कुमार शर्मा ने हाथरस जंक्शन थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया था कि उनके ससुर जगदीश प्रसाद शर्मा (पुत्र बंगाली शर्मा), निवासी पहाड़पुर, जो एक रिटायर्ड स्वास्थ्यकर्मी थे। वह अपने घर में अकेले रहते थे। 27 अप्रैल की रात उनकी हत्या कर दी गई थी। शरीर पर धारदार हथियार के निशान थे। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए टीमों का गठन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गहन छानबीन के बाद पुलिस ने मृतक के सगे भतीजे कपिल शर्मा को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कपिल शर्मा ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। कपिल ने बताया कि मृतक जगदीश प्रसाद शर्मा उसके ताऊ थे। ताऊ के पास काफी पैसा था और उन्होंने तीन साल पहले उसे एक ट्रैक्टर दिलवाया था, जिसे बाद में वापस ले लिया था। कपिल के अनुसार, 27 अप्रैल की शाम करीब 6 बजे ताऊ जगदीश प्रसाद शर्मा ने उसे गाली दी और ट्रैक्टर के पांच लाख रुपये वापस मांगे। कपिल के पास पैसे नहीं थे, जिसके बाद उसने रात में ताऊ की हत्या करने की योजना बनाई। पहले पैर दबाकर सेवा की और फिर किया मर्डर योजना के तहत, कपिल पुत्र राजेंद्र प्रसाद शर्मा निवासी पहाड़पुर थाना हाथरस जंक्शन रात करीब 10 बजे ताऊ के घर गया और उनके हाथ-पैर दबाकर सेवा की। जब ताऊ सो गए, तो उसने घर के जीने की कुंडी खोल दी और अपने घर लौट आया। देर रात वह अपने घर से कुल्हाड़ी (टेचिया) लेकर वापस ताऊ के घर पहुंचा और सोते समय उनके सिर पर वार कर हत्या कर दी। एसपी ने इस सफल अनावरण के लिए पुलिस टीमों को 25,000 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में छात्रों ने कुलपति का पुतला फूंका:बोले- रिश्वत लेते हुए क्लर्क पकड़ा गया, विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर चल रहा
    Next Article
    झांसी में पांच मिनट में बदला मौसम,तेज बारिश:15 मिनट तक हुई बारिश के बाद निकली तेज धूप, उमस बढ़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment