Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में छात्रों ने कुलपति का पुतला फूंका:बोले- रिश्वत लेते हुए क्लर्क पकड़ा गया, विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर चल रहा

    2 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार के विरोध में छात्रों ने प्रदर्शन किया। कुलपति और रजिस्ट्रार का पुतला फूंककर विरोध जताया। छात्रों का कहना है कि हाल ही में एक क्लर्क को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया। इससे छात्र आक्रोशित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर चल रहा है। पैसे का खुला खेल चल रहा है। यही कारण है कि आरोपी पकड़ा गया है। लगातार बढ़ रहा है भ्रष्टाचार प्रदर्शन कर रहे छात्र नेताओं का कहना कि विश्वविद्यालय की हालत लगातार खराब हो रही है। शिक्षा व्यवस्था लगातार बदहाल होती जा रही है। पैसा वसूलने के लिए दो बार परीक्षाएं कराई जाती हैं। 100 से लेकर हजारों रुपए तक की रिश्वत का खेल लगातार चल रहा है। निश्चित रूप से दुर्भाग्यपूर्ण हैं। ऐसे में छात्र नेताओं ने सभी छात्रों से इस मामले को लेकर जागने को कहा। छात्र नेताओं का कहना कि यदि छात्र नहीं जागेंगे तो ऐसे ही आप भ्रष्टाचारी लगातार भ्रष्टाचार करते रहेंगे। बताने चले की 2 दिन पूर्व गोरखपुर से आई विजिलेंस की टीम ने मान्यता देने के नाम पर बाबू को 50,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। हालांकि महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलपति ने आरोपी बाबू को बर्खास्त भी कर दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अवैध संबंध बनाने और मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार:बलरामपुर में झूठे विवाह का झांसा देकर शोषण और मारपीट करने का आरोप
    Next Article
    रिटायर्ड स्वास्थ्यकर्मी की हत्या में भतीजा गिरफ्तार:हाथरस में पैर दबाकर सेवा की, सोने पर सिर पर मार दी कुल्हाड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment