Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में पांच मिनट में बदला मौसम,तेज बारिश:15 मिनट तक हुई बारिश के बाद निकली तेज धूप, उमस बढ़ी

    8 hours ago

    1

    0

    भीषण गर्मी से जूझ रहे झांसी में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से जताई गई बारिश की संभावना आज दोपहर हकीकत में बदलती दिखी, लेकिन राहत ज्यादा देर टिक नहीं सकी। दोपहर करीब 3:40 बजे तक तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर रखा था। इसी बीच अचानक मौसम बदला और आसमान में बादल छा गए। महज 10 मिनट के भीतर यानी करीब 3:50 बजे तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब 15 मिनट तक हुई बारिश ने तपती गर्मी से थोड़ी राहत जरूर दी और लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि बारिश थमते ही फिर तेज धूप निकल आई, जिससे उमस भरी गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। मौसम के इस उतार-चढ़ाव ने लोगों को एक साथ गर्मी, राहत और फिर चिपचिपी उमस का एहसास करा दिया। इससे पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 42.04 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26.05 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रशासन अलर्ट, एडवाइजरी जारी गर्मी और बदलते मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन पहले ही सतर्क है। स्कूलों का समय घटाकर 11:30 बजे तक कर दिया गया है और लोगों को दोपहर में धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और बच्चों-बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है। आगे भी राहत के संकेत मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, हालांकि उमस से फिलहाल पूरी राहत मिलना मुश्किल दिख रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिटायर्ड स्वास्थ्यकर्मी की हत्या में भतीजा गिरफ्तार:हाथरस में पैर दबाकर सेवा की, सोने पर सिर पर मार दी कुल्हाड़ी
    Next Article
    फार्मासिस्ट को 9 दिन डिजिटल अरेस्ट कर 7.20 लाख ठगे:मुम्बई क्राइम ब्रांच में मुकदमा दर्ज होने का डर दिखाया, लखनऊ में FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment