Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रात में होगा राजघाट पुल की मरम्मत का कार्य:14 जून से रात 10 से सुबह 6 बजे तक 60 दिनों के लिए बंद रहेगा पुल, नहीं चलेंगे वाहन

    19 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के राजघाट पर लगे 71 ड्रेनेज स्पाउट एक्सपेंशन ज्वाइंट बदलने का काम एक बार फिर शुरू होगा। रेलवे से कई चरण की बातचीत के बाद रेलवे ने रात में काम करने की अनुमति दी है। ऐसे में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक 14 जून से 60 दिन का ब्लॉक लिया गया है। इस दौरान किसी भी प्रकार का वाहन पुल से नहीं गुजर सकेगा। बता दें की दिसंबर 2025 में लिए गए मेगा ब्लॉक को रेलवे की आपत्ति के बाद दूसरे दिन ही बंद कर दिया गया था। सिर्फ 4 ड्रेनेज स्पाउट एक्सपेंशन ज्वाइंट बदल जा सके थे। अब यह ब्लॉक 13 अगस्त तक चलेगा। रोजाना रात में काम होगा। रोजाना 8 घंटे रहेगा ब्लॉक अपर पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा ने बताया - 14 जून से 13 अगस्त तक पीडब्ल्यूडी को ब्लॉक मिला है। यह ब्लॉक रात में 8 घंटे के लिए रहेगा। ऐसे में पीडब्ल्यूडी और रेलवे के साथ बैठक कर ब्लॉक की रूप-रेखा को अंतिम रूप दिया जाना है। इसे लेकर बैठक शुक्रवार को तय है। जिसमें यह निर्णय लिया जाना है कि दिन भी क्या चार पहिया वाहनों को अनुमति दी जाएगी या नहीं क्योंकि बारिश के समय में कार्य को मजबूत होने में समय लगेगा। पैदल जाने वालों को होगी अनुमति अंशुमान मिश्रा ने बताया - इस दौरान रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक सिर्फ पैदल आने -जाने वालों को पुल पर अनुमति होगी। क्योंकि वाहनों के कंपन से कार्य में इफेक्ट पड़ेगा इसलिए बाइक को भी अनुमति नहीं दी गई है। इन वाहनों को रोकने के लिए पड़ाव और राजघाट पर सीमेंटेड बोल्डर लगाए जाएंगे। वाहन होंगे डायवर्ट उन्होंने बताया - रात 10 बजे के बाद पड़ाव से राजघाट और राजघाट से पड़ाव जाने वाले वाहनों को रामनगर-सामनेघाट पुल की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। वो इन्ही रास्तों से 60 दिनों तक शहर में प्रवेश करेंगे। बिहार की तरफ से आने-जाने वाले वाहनों को हाइवे और रिंग रोड फेज 3 के पंचफेड़वा मार्ग पर भेजा जाएगा। अब जानिए कब लिया गया था ब्लॉक और किसने रोका था?… 137 साल पुरानी डफरिन ब्रिज (मालवीय पुल/राजघाट पुल) पर मेगा ब्लॉक, जिसे पीडब्ल्यूडी ने 24 दिसंबर से 13 जनवरी तक लिया था। उसे वापस ले लिया गया था। रेलवे की आपत्ति के बाद ऐसा किया गया था। मरम्मत के दौरान पुल पर मौजूद 71 ड्रेनेज स्पाउट एक्सपेंशन ज्वाइंट को बदला जाना था पर दो दिन में महज चार ही बदले जा सके थे। पांचवें में हाथ लगा ही था की रेलवे ने रोक दिया काम। रेलवे ने टेक्नीकल पॉइंट्स पर रोका तत्कालीन एसीपी ट्रैफिक ने बताया था कि - मालवीय ब्रिज के नीचे से रेलवे लाइन गुजरती है जो नई दिल्ली को हावड़ा से जोड़ती है। जब पीडब्ल्यूडी कर्मी पांचवां ड्रेनेज स्पाउट एक्सपेंशन ज्वाइंट खोलने लगे तो कुछ हिस्सा नीचे पटरी पर जा गिरा। जिसपर रेलवे ने आपत्ति जताई थी क्योंकि नीचे से अब रेलवे के हाईटेंशन वायर गुजरे हैं। साथ ही ट्रेंने भी गुजरती हैं और उनके ली ब्लॉक लेना आसान नहीं है। ऐसे में रेलवे ने मरम्मत कार्य रोक दिया है क्योंकि कोई टुकड़ा यदि नीचे गिरता है तो उससे दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में सुरक्षा कारणों से रेलवे ने इसे रोक दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर के स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार:कस्टमर बनकर पुलिस ने छापा मारा, 3 गिरफ्तार; 5 लड़कियों को मुक्त कराया
    Next Article
    नोएडा में कारोबारी से 12 लाख का फ्रॉड:शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर जाल में फंसाया था, केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment