Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर के स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार:कस्टमर बनकर पुलिस ने छापा मारा, 3 गिरफ्तार; 5 लड़कियों को मुक्त कराया

    1 day ago

    1

    0

    गोरखपुर के तारामंडल क्षेत्र स्थित बुद्धनगर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के नेटवर्क का रामगढ़ताल पुलिस ने पर्दाफाश किया है। छापेमारी के दौरान पांच युवतियों को मुक्त कराया गया, जबकि एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस फरार स्पा संचालक की तलाश में जुटी है और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। पुलिस को करीब एक सप्ताह पहले सूचना मिली थी कि बुद्धनगर स्थित एक स्पा सेंटर में मसाज और वेलनेस सेवाओं की आड़ में देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में ठोस साक्ष्य नहीं मिलने पर पुलिस ने गुप्त निगरानी जारी रखी। इसके बाद पुलिस टीम ग्राहक बनकर स्पा सेंटर पहुंची और मौके पर छापेमारी कर पूरे नेटवर्क का खुलासा कर दिया। महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार कार्रवाई के दौरान धर्मशाला बाजार निवासी विक्की वर्मा, मूल रूप से चंडीगढ़ निवासी और वर्तमान में पैडलेगंज में रह रहे मंदीप सिंह तथा पादरी बाजार निवासी रिंकी लता को गिरफ्तार किया गया। सीओ कैंट अरुण कुमार एस की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दिल्ली, गाजीपुर और मिर्जापुर की युवतियां मिलीं जांच में पता चला कि स्पा सेंटर से मुक्त कराई गई पांच युवतियां दिल्ली, गाजीपुर, मिर्जापुर और गोरखपुर की रहने वाली हैं। सभी शहर में किराये के मकानों में रह रही थीं। नौकरी और ज्यादा कमाई का दिया गया झांसा पूछताछ में सामने आया कि युवतियों को अच्छी नौकरी, अधिक आय और स्पा सेंटर में काम दिलाने का झांसा देकर बुलाया गया था। कुछ युवतियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने ऑनलाइन स्पा सेंटर में नौकरी का विज्ञापन देखा था, जिसके बाद उनसे संपर्क किया गया। फरार संचालक की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस ने युवतियों के बयान दर्ज करने के बाद उन्हें मुक्त कर दिया। एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है। फरार स्पा सेंटर संचालक की गिरफ्तारी के बाद इस गिरोह के संचालन और इससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में पंचायत चुनाव की अंतिम वोटर लिस्ट जारी:21,788 नए मतदाता जुड़े, 18,527 नाम हटे, वोटर्स को 9 अंकों का यूनिक आईडी नंबर मिला
    Next Article
    रात में होगा राजघाट पुल की मरम्मत का कार्य:14 जून से रात 10 से सुबह 6 बजे तक 60 दिनों के लिए बंद रहेगा पुल, नहीं चलेंगे वाहन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment