Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिमला पहुंचीं, गवर्नर-CM ने किया स्वागत:अगले 5 दिन यहीं रुकेंगी, अटल टनल रोहतांग और एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर भी जाएंगी

    6 hours ago

    1

    0

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (सोमवार) शिमला पहुंच गई हैं। उनका हेलिकॉप्टर छराबड़ा स्थित कल्याणी हेलिपेड पर उतरा। इस दौरान हिमाचल के गवर्नर कविंदर गुप्ता, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व अन्य ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति के काफिले में तीन हेलिकॉप्टर दिल्ली से शिमला पहुंचे। इनमें से एक हेलिकॉप्टर छराबड़ा और दो हेलिकॉप्टर अन्नाडेल में लैंड किए। राष्ट्रपति मुर्मू पांच दिन के हिमाचल दौरे पर आईं हैं। वह शिमला से लगभग 13 किलोमीटर दूर छराबड़ा स्थित राष्ट्रपति भवन रिट्रीट में रुकी हैं। शिमला पुलिस ने राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। शिमला शहर से लेकर छराबड़ा तक 1000 पुलिस जवान तैनात कर रखे हैं। परसों अटल टनल जाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अगले पांच दिन हिमाचल में रुकेंगी। 28 अप्रैल को राष्ट्रपति हिमाचल के राज्यपाल द्वारा लोक भवन शिमला में आयोजित भोज (बैंकेट) में शामिल होंगी। 29 अप्रैल को राष्ट्रपति अटल टनल रोहतांग का दौरा करेंगी। 30 अप्रैल को राष्ट्रपति पालमपुर स्थित चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसी दिन वह राष्ट्रपति निवास मशोबरा में ‘एट होम’ स्वागत समारोह का आयोजन भी करेंगी। एक मई को राष्ट्रपति दिल्ली लौटने से पहले शिमला स्थित आर्मी ट्रेनिंग कमांड का दौरा करेंगी। पहले उनका दो मई को दिल्ली लौटने का कार्यक्रम था। मगर अब वह एक दिन पहले ही दिल्ली लौटेंगी। राष्ट्रपति की मूवमेंट के दौरान रोका जाएगा ट्रैफिक शिमला शहर में जब भी राष्ट्रपति की मूवमेंट होगी, उस दौरान शहर में कुछ देर के लिए ट्रैफिक रोका जाएगा। अपर शिमला से राजधानी आने वाली गाड़ियां छराबड़ा के पास रोकी जाएंगी, जबकि करसोग-सुन्नी साइड से आने वाले वाहन ढली और मशोबरा बाइफरकेशन से पीछे रोके जाएंगे। इसी तरह, शिमला शहर में भी अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की आवाजाही कुछ देर के लिए रोकी जाएगी। हर साल गर्मियों में शिमला आते रहे हैं राष्ट्रपति बता दें कि, शिमला के छराबड़ा में राष्ट्रपति निवास रिट्रीट है। परंपरागत रूप से राष्ट्रपति यहां ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान ठहरते हैं। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी दो बार शिमला का दौरा कर चुकी हैं। राष्ट्रपति के दौरे की पुष्टि होते ही प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भास्कर अपडेट्स:मुंबई के मरीन ड्राइव रोड पर दो स्कूटी और एक बाइक में टक्कर; बुजुर्ग सहित तीन लोगों की मौत
    Next Article
    iPhone 18 Pro के कैमरा सेटअप में Apple करने जा रही बड़ा बदलाव, रात के अंधेरे में भी मिलेंगे शानदार फोटो, जानिए इस फीचर को

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment