Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:मुंबई के मरीन ड्राइव रोड पर दो स्कूटी और एक बाइक में टक्कर; बुजुर्ग सहित तीन लोगों की मौत

    10 hours ago

    1

    0

    मुंबई के मरीन ड्राइव रोड पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों में एक बुजुर्ग नागरिक, एक युवक और एक युवती शामिल हैं। यह दुर्घटना सुबह करीब 5:45 बजे हुई। घटनास्थल से आई तस्वीरें में सड़क किनारे दो स्कूटी और एक मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी हुई दिखी। तीनों के बीच टक्कर की आशंका है। आज की अन्य बड़ी खबरें… मुंबई में तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत मुंबई के पायधोनी इलाके में एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी की तबीयत तरबूज खाने के बाद बिगड़ी थी। हालांकि, मौत का असली कारण अभी स्पष्ट नहीं है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। जम्मू-कश्मीर के शोपियां का मदरसा UAPA के तहत अवैध घोषित, प्रतिबंधित संगठन से लिंक का आरोप जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने शोपियां के इमाम साहिब स्थित दारुल उलूम जामिया सिराज-उल-उलूम को गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत अवैध संस्था घोषित किया है। आदेश कश्मीर के डिविजनल कमिश्नर अंशुल गर्ग ने जारी किया। प्रशासन के मुताबिक, यह कार्रवाई शोपियां के एसएसपी की रिपोर्ट के आधार पर की गई। जांच में संस्थान में जमीन से जुड़े विवाद, जरूरी रजिस्ट्रेशन की कमी और नियमों से बचने की कोशिश जैसी अनियमितताएं सामने आईं। आदेश में कहा गया है कि संस्थान के प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी (JeI) से जुड़े होने के आरोप हैं। साथ ही, प्रशासन का दावा है कि संस्थान के संचालन और प्रशासनिक पदों पर ऐसे लोग रहे, जिनका संबंध इस प्रतिबंधित संगठन से था। प्रशासन ने फंड के इस्तेमाल को लेकर भी सवाल उठाए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्तीय लेनदेन में पारदर्शिता नहीं थी। फंड के दुरुपयोग की आशंका है। केरल पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में एक और शख्स की मौत, मौतों का आंकड़ा 16 हुआ; 4 अब भी लापता केरल के त्रिशूर जिले के मुंडाथिकोडे पटाखा विस्फोट मामले में मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। अस्पताल में भर्ती एक और घायल ने रविवार को दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान एडप्पल निवासी उन्नीकृष्णन के रूप में हुई है। घटना में घायल दो अन्य लोगों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक, हादसे के समय कुल 38 लोग फैक्ट्री में मौजूद थे, जिनमें से 16 की मौत हो चुकी है, जबकि 4 लोग अब भी लापता हैं। यह पटाखे त्रिशूर पूरम उत्सव के लिए थिरुवंबाडी देवस्वम के लिए बनाए जा रहे थे। फैक्ट्री के लाइसेंसी की भी झुलसने से मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में कल्याण के डंपिंग ग्राउंड में लगी भीषण आग, फायर की कई गाड़ियां मौके पर महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण में रविवार देर रात को डंपिंग ग्राउंड में भीषण आग लग गई। फायर की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिशों में लगी हैं ।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और किसी नुकसान या हताहत की जानकारी सामने नहीं आई है फायर ऑफिसर नामदेव चौधरी ने बताया कि रविवार सुबह भी डंपिंग ग्राउंड में आग लगी थी, जिसे बुझा दिया गया था। देर रात शाम को फिर से आग भड़क उठी। दमकल की टीमें मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। पुणे लॉ कॉलेज में रैगिंग मामले में 5 स्टूडेंट्स पर केस दर्ज, जूनियर की शिकायत पर कार्रवाई पुणे के एक प्रतिष्ठित लॉ कॉलेज में जूनियर छात्र के साथ रैगिंग के आरोप में पांच छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने महाराष्ट्र एंटी-रैगिंग कानून के तहत FIR दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता छात्र ने सबसे पहले कॉलेज प्रशासन से इस मामले की शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई से संतुष्ट नहीं होने पर उसने मामला आगे बढ़ाया। इसके बाद छात्र ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के एंटी-रैगिंग मैकेनिज्म के जरिए शिकायत दर्ज कराई और लगातार फॉलोअप किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में पेश किए सबूतों के आधार पर FIR दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। भारत ने सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन्स के लिए श्रीलंका को 2 पर्सनल वॉटरक्राफ्ट और सेफ्टी गियर गिफ्ट किए श्रीलंका कोस्ट गार्ड मुख्यालय में रविवार को आयोजित एक समारोह में भारत ने श्रीलंका को दो पर्सनल वॉटरक्राफ्ट (पीडब्‍ल्‍यूसी) और सेफ्टी गियर सौंपे। कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट कर बताया- भारत, श्रीलंका को तट के पास होने वाले सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन्स में उसकी क्षमता बढ़ाने में मदद कर रहा है। भारतीय उच्चायोग के डिफेंस एडवाइजर ने यह उपकरण मिरिस्सा में श्रीलंका कोस्ट गार्ड मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में डायरेक्टर ऑफ ऑपरेशन्स को सौंपे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    TMC सांसद मिताली बाग की कार पर हमला:आरोप- भाजपा समर्थकों ने लाठियों से हमला किया; सांसद और ड्राइवर घायल
    Next Article
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिमला पहुंचीं, गवर्नर-CM ने किया स्वागत:अगले 5 दिन यहीं रुकेंगी, अटल टनल रोहतांग और एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर भी जाएंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment