Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Ranchi में 18 लाख के लेन-देन पर युवक का मर्डर, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा

    2 hours from now

    1

    0

    झारखंड की राजधानी रांची में 18 लाख रुपये का कर्ज न चुका पाने पर 30 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। मृतक मिथिलेश कुमार की बुधवार रात सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी मार्ग नंबर-1 स्थित उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।कोतवाली सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) निखिल राय ने कहा, ‘‘हमने हत्या के सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मिथिलेश ने 39 वर्षीय अभिषेक कुमार उर्फ लल्लू से 18 लाख रुपये का कर्ज लिया था, लेकिन वह यह राशि लौटा नहीं सका। मामले को लेकर विवाद हुआ और आरोपी ने पांच अन्य लोगों के साथ मिलकर कुमार की हत्या की साजिश रची।’’ अधिकारी ने बताया कि सिर में गोली लगने के बाद मिथिलेश को राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।उन्होंने कहा कि छह आरोपियों में से दो पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं और उनके खिलाफ दो थानों में तीन मामले लंबित हैं। सभी आरोपियों की उम्र 23 से 39 वर्ष के बीच है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से 11 मोबाइल फोन, दो एसयूवी और एक दोपहिया वाहन जब्त किया है।मामले की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Cyclone Akwan: रांची में खराब मौसम से 20 Flights रद्द, चार के बदले रूट
    Next Article
    Kashmir में Terrorism का पूरा Ecosystem तोड़ने की तैयारी तेज, घाटी में अब नहीं बचा कोई भी स्थानीय आतंकवादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment