Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में सुहागरात पर दुल्हन ने दूल्हे को मारा थप्पड़:अगले दिन ससुरालियों ने ईंट मारकर दामाद का सिर फोड़ा, अस्पताल में भर्ती

    9 hours ago

    2

    0

    रामपुर के बिलासपुर में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां लड़के पक्ष का आरोप है की सोमवार रात सुहागरात पर दुल्हन ने दूल्हे को छूने से मना किया और उसे थप्पड़ मार दिया। इसी बात को लेकर अगले दिन पंचायत बैठक हुई। दोनों पक्षों में बहस के बाद ससुराल वालों ने दामाद का सिर फोड़ दिया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देखिए तस्वीरें… जानिए पूरा मामला... यह घटना मोहल्ला लक्ष्मीनगर की है। बेकरी शॉप चलाने वाले 22 वर्षीय कन्हैया की शादी बीते रविवार, 29 मार्च को उत्तराखंड के किच्छा में आर्य समाज सम्मेलन में हुई थी। उनकी शादी दरऊ टांडा निवासी एक युवती से विधि-विधान से संपन्न हुई। सोमवार को दुल्हन को घर लाने के बाद दिन में दावत हुई। रात में सुहागरात के लिए वर-वधू को कमरे में भेजा गया। जिसके बाद घर वाले भी सोने चले गए कुछ समय बाद कमरें से लड़ने की आवाज आने लगी। परिजनों ने दरवाजा खुलवाया और पूछने पर बेटे ने बताया की दुल्हन ने उसे छूने से साफ मना कर दिया और जब जिद की तो उसकी पिटाई कर दी। इससे घर में हंगामा हो गया और रात में ही पुलिस को बुलाना पड़ा। दूल्हे के भाई शंकर कश्यप और बहन पूनम कश्यप ने दावा किया कि दुल्हन ने दूल्हे को स्पष्ट रूप से बताया और पुलिस के सामने भी स्वीकार किया कि उसका किसी और से अफेयर है। इसके बाद लड़की वालों को फोन करके पूरी बात बताई गई। मंगलवार को दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। बताया जाता है कि किसी लिखित समझौते के लिए दोनों पक्ष तहसील पहुंचे। वहां किसी बात पर दोनों पक्षों में तनातनी हो गई। इसी दौरान दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे की पिटाई कर दी और ईंट मारकर उसका सिर फोड़ दिया। घायल दूल्हे को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज और मेडिकल परीक्षण किया गया। मंगलवार रात दूल्हे कन्हैया के पिता गनपत कश्यप ने बताया कि दिन में हुई कहासुनी और मारपीट के बाद देर शाम दोनों पक्षों की दोबारा पंचायत बैठी। इसमें लड़की ने कन्हैया के साथ रहने से स्पष्ट रूप से इनकार कर दिया। बाद में लिखित समझौता तैयार किया गया और लड़की अपने परिजनों के साथ घर लौट गई। कोतवाली पुलिस को भी इस समझौते की प्रति सौंप दी गई है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच आपसी विवाद की स्थिति बनी थी। बाद में दोनों पक्षों ने बातचीत कर आपस में समझौता कर लिया है। लिखित समझौता थाने में जमा कर दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बगदाद में अमेरिकी पत्रकार शैली किटल्सन का अपहरण, एक संदिग्ध गिरफ्तार
    Next Article
    सुहागरात पर दुल्हन पर दूल्हे को थप्पड़ मारने का आरोप:रामपुर में अगले दिन ससुरालियों ने ईंट मारकर दामाद का सिर फोड़ा, अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment