Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में केक काटकर मनाई गई मुलायम सिंह की जयंती:सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने 86वीं जयंती पर केक काटा, मिठाई बांटी और पौधे लगाए

    2 hours ago

    1

    0

    रामपुर में समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की 86वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी के कैंप कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। रविवार दोपहर करीब 1 बजे केक काटकर नेताजी की जयंती मनाई गई। इसके बाद लोगों को मिठाई बांटी गई और पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक जीवन, संघर्ष और समाज के कमजोर वर्गों के लिए किए गए कार्यों को याद किया गया। सांसद मोहिबुल्लाह नदवी के मीडिया प्रभारी अधिवक्ता महबूब पासा ने कहा कि मुलायम सिंह यादव की जयंती पर केक काटकर और मिठाई बांटकर उन्हें याद किया गया। उनके संघर्षपूर्ण जीवन से लोगों को परिचित कराया गया। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने अपने राजनीतिक जीवन में गरीबों, मजलूमों और जरूरतमंदों की आवाज उठाई। उन्होंने हमेशा समाज के प्रत्येक व्यक्ति को न्याय दिलाने और समानता बनाए रखने के लिए संघर्ष किया। आम लोगों के अधिकारों और उनकी समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाई। यही वजह है कि आज भी उनके विचारों और संघर्ष को याद किया जाता है। महबूब पासा ने मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा कि कई ऐसे मौके आए, जब वह देश के प्रधानमंत्री बन सकते थे, लेकिन राजनीतिक परिस्थितियों के चलते ऐसा नहीं हो सका। हालांकि, उन्होंने देश के रक्षा मंत्री के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। उनके कार्यकाल और फैसलों को आज भी याद किया जाता है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को नमन किया। आयोजन के जरिए नेताजी के विचारों, सामाजिक न्याय और समानता के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेसियों ने कोतवाली गेट घेरा, तहसील में धरने पर बैठे:शाहजहांपुर में युवा जिलाध्यक्ष पर FIR के विरोध में सड़क जाम; डॉक्टरों पर भी कार्रवाई की मांग
    Next Article
    संभल में चोरों ने दुकान से सामान और डीवीआर चुराया:हार्डवेयर की दुकान से 6 लाख रुपए का सामान चोरी, सीसीटीवी कैमरे तोड़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment