Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर कारखाना में 'विकसित भारत युवा संवाद' कार्यक्रम:विशेषज्ञों ने युवाओं को करियर और कौशल पर किया संबोधित

    3 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले के रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र में 'विकसित भारत युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान करना और उनके उज्ज्वल भविष्य को नई दिशा देना था। इसमें विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विषय विशेषज्ञों और प्रशासनिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा, करियर और व्यक्तित्व विकास से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी। वक्ताओं ने बताया कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल किताबी ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि कौशल विकास, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच भी सफलता के लिए आवश्यक हैं। देवरिया के पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने छात्रों को अपने लक्ष्य स्पष्ट रखने और उन्हें प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी। उन्होंने अनुशासन, मेहनत और धैर्य को सफलता की कुंजी बताया। मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने छात्रों के मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने संतुलित जीवनशैली अपनाने और पढ़ाई के साथ मानसिक मजबूती बनाए रखने की सलाह दी। प्रीति त्रिपाठी ने कहा कि तनाव और दबाव जीवन का स्वाभाविक हिस्सा हैं, जिन्हें सकारात्मक सोच से नियंत्रित किया जा सकता है। वहीं, जितेंद्र नाथ ने विद्यार्थियों को मानसिक रूप से मजबूत बनाने के लिए योग, ध्यान और समय प्रबंधन को अपनाने की सलाह दी। खेल विषय पर पुनीत बालियान ने छात्रों को शारीरिक गतिविधियों और खेलों के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन को सफलता की मजबूत नींव बताया। इस अवसर पर ध्येय आईएएस कोचिंग के निदेशक विजय सिंह, अभिषेक तिवारी और वर्षा सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश का भविष्य उनके हाथों में है। उन्होंने युवाओं को सशक्त और जागरूक बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। विधायक ने कहा कि वर्तमान युग तकनीक और नवाचार का है, ऐसे में युवाओं को डिजिटल शिक्षा के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसे उभरते क्षेत्रों में भी रुचि लेनी चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पिता ने की थी आत्महत्या: बेटा गिरफ्तार, बहू की तलाश:25 साल पहले गोद लिया था, विवाद के बाद जहर खाकर थाने में शिकायत करने गए थे
    Next Article
    जौनपुर में मानव एकता दिवस पर रक्तदान शिविर लगा:संत निरंकारी सत्संग भवन में 188 यूनिट खून दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment