Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पिता ने की थी आत्महत्या: बेटा गिरफ्तार, बहू की तलाश:25 साल पहले गोद लिया था, विवाद के बाद जहर खाकर थाने में शिकायत करने गए थे

    3 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में 70 वर्षीय सतीश चंद्र ने दो दिन पहले जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक की पत्नी ने अपने बेटे और बहू पर उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि बहू की तलाश जारी है। दरअसल, सतीश चंद्र ने 25 साल पहले एक तीन महीने के नवजात को गोद लिया था और उसका पालन-पोषण कर बड़ा किया था। उस बेटे ने करीब तीन साल पहले प्रेम विवाह कर लिया। इसके बाद बेटे और बहू ने कथित तौर पर माता-पिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। पुलिस जांच में सामने आया कि सतीश का अपनी बहू से आए दिन विवाद होता था। यह विवाद इतना बढ़ जाता था कि इसकी आवाज पड़ोस के घरों तक भी जाती थी। कई बार स्थानीय लोगों ने उनके बीच सुलह कराने की कोशिश भी की, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ, जिससे सतीश परेशान रहते थे। ्पुरलिस के अनुसार, बहू घर के अंदर अधिक विवाद करती थी और बेटा उसे कुछ नहीं कहता था, बल्कि अपने पिता सतीश से ही झगड़ने लगता था। सतीश को यह बात बहुत खलती थी कि जिस बेटे को उन्होंने गोद लेकर अपना नाम दिया, वही आज उन्हें अपमानित कर रहा है। 22 अप्रैल को भी घर में एक विवाद हुआ था। इस विवाद से परेशान होकर सतीश ने अपनी पत्नी रामबेटी से कहा कि अब बहुत हो चुका। इसके बाद उन्होंने दो गोलियां (जहरीला पदार्थ) खा लीं। जहर खाने के बाद वे बेटे और बहू की शिकायत दर्ज कराने थाने गए थे, जहां से उन्हें हालत बिगड़ने पर पुलिस ने सीएचसी भेजा था। हालत गंभीर देखते हुए उनको राजकीय मेडिकल कालेज रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। सीओ तिलहर ज्योति यादव ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर बहू और बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली थी। आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया है। विवेचना की जा रही है। जल्द ही आरोपी की पत्नी को भी गिरफ्तार कर किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    26 अप्रैल को 25 से गांवों में बिजली बाधित रहेगी:बदायूं के सलारपुर बिजलीघर पर ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत होगी
    Next Article
    रामपुर कारखाना में 'विकसित भारत युवा संवाद' कार्यक्रम:विशेषज्ञों ने युवाओं को करियर और कौशल पर किया संबोधित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment