Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे अडाणी ग्रुप के चेयरमैन:दर्शन-पूजन के बाद गुरूकुल में छात्रों से मिलेंगे, लखनऊ में सीएम योगी से मुलाकात

    5 hours ago

    1

    0

    अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी गुरुवार को परिवार के साथ अयोध्या में हैं। वह रामलला के दर्शन करेंगे। उसके बाद गुरूकुल में वैदिक छात्रों से मिलने जाएंगे। उसके बाद लखनऊ रवाना होंगे। जहां सीएम योगी से मुलाकात करेंगे। गौतम अडाणी अहमदाबाद से परिवार के साथ दो विमान से आज सुबह में अयोध्या पहुंचे। 8: 30 बजे उनका विमान एयरपोर्ट पर लैंड किया। यहां पर उनका स्वागत किया गया। उसके बाद वह काफिले के साथ कार से राम मंदिर के लिए रवाना हो गए। इससे पहले गौतम अडानी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या आए थे। वह यहां रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए थे। ये खबर भी पढ़िए… चोर का पीछा कर रहे सिपाही के दोनों पैर कटे:गोंडा स्टेशन पर आरोपी हिरासत से भागा, सिपाही पकड़ने दौड़ा तो ट्रेन की चपेट में आया यूपी के गोंडा रेलवे स्टेशन पर पुलिस हिरासत से भाग रहे चोर को पकड़ने की कोशिश में GRP सिपाही ट्रेन की चपेट में आ गया। उसके दोनों पैर कट गए। एक पैर कटकर अलग हो गया, जबकि दूसरा खाल के सहारे लटका है। घटना मंगलवार रात 12 बजे की है। जख्मी होने के बाद भी सिपाही आकाश सिंह (29) ने चोर सुनील कुमार (35) को पकड़ लिया। चीख-पुकार सुनकर जीआरपी स्टेशन से पुलिसवाले आ गए। उन्होंने चोर को दबोच लिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    धनौरा बाग में युवक का शव पेड़ से लटका मिला:कस्बे के नमन गिरि के रूप में हुई शिनाख्त, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    मुंशी ने शारदा नदी में डूबते युवक को बचाया:पीलीभीत में नशे की हालत में संतुलन बिगड़ने से हुआ था हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment