Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुंशी ने शारदा नदी में डूबते युवक को बचाया:पीलीभीत में नशे की हालत में संतुलन बिगड़ने से हुआ था हादसा

    2 hours ago

    2

    0

    पीलीभीत जिले में मानवता और बहादुरी का एक उदाहरण सामने आया है। हजारा थाना क्षेत्र के धनाराघाट पर बुधवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब शारदा नदी में गिरे एक ग्रामीण को मुंशी और उनके सहयोगी ने अपनी जान जोखिम में डालकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जानकारी के अनुसार, शास्त्री नगर निवासी बिल्लू उर्फ बलविंदर सिंह बुधवार रात करीब 11 बजे धनाराघाट आए थे। प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के मुताबिक, बलविंदर उस समय नशे की हालत में थे। अंधेरे और नशे के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया और वे उफनती शारदा नदी के गहरे पानी में जा गिरे। बलविंदर के नदी में गिरने की आहट सुनते ही, धनाराघाट पेंटून पुल पर तैनात मुंशी बबलू माझी और उनके सहयोगी तुरंत सक्रिय हो गए। बिना समय गंवाए, बबलू माझी और उनकी टीम ने बचाव अभियान शुरू किया। कड़ाके की ठंड और रात के अंधेरे के बावजूद, टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद डूब रहे युवक को पकड़कर सुरक्षित किनारे तक खींच लिया। घटना की सूचना मिलते ही बलविंदर के परिजन धनाराघाट पहुंचे। युवक को सुरक्षित देखकर परिजनों ने बबलू माझी का बार-बार धन्यवाद किया। ग्रामीणों ने कहा कि यदि मुंशी और उनके साथी मौके पर मौजूद न होते या तत्परता न दिखाते, तो बलविंदर की जान बचना मुश्किल था। स्थानीय लोगों ने बताया कि बबलू माझी पहले भी कई बार अपनी जान पर खेलकर लोगों को डूबने से बचा चुके हैं। उनकी सतर्कता और सेवा भाव के कारण आज शास्त्री नगर का एक परिवार उजड़ने से बच गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे साहसी कर्मचारियों को सम्मानित किया जाना चाहिए जो विषम परिस्थितियों में भी जनसेवा के लिए तत्पर रहते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे अडाणी ग्रुप के चेयरमैन:दर्शन-पूजन के बाद गुरूकुल में छात्रों से मिलेंगे, लखनऊ में सीएम योगी से मुलाकात
    Next Article
    चैत्र पूर्णिमा पर बदायूं के गंगा घाटों पर उमड़ी भीड़:हजारों श्रद्धालुओं ने किया स्नान, मेले की तरह दिखा गंगाघाटों का माहौल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment