Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राज्यपाल के सामने छात्र ने लगाए चुनाव बहाली के नारे:मेरठ में CCSU में पुलिस से धक्का-मुक्की; 4 से 5 लोग हिरासत में लिए

    4 hours ago

    1

    0

    चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) में शनिवार को हुए पश्चिमांचल स्टार्टअप संवाद-2026 के दौरान छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर हंगामा हो गया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सामने बैठी थीं और पैनल चर्चा चल रही थी। इसी दौरान छात्रनेता हैप्पी चपराणा ने ऑडिटोरियम में नारेबाजी शुरू कर दी। नारेबाजी होते ही सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारी को हॉल से बाहर ले जाने लगे। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारी के बीच धक्का-मुक्की हुई। हालांकि, पुलिस ने कुछ ही मिनटों में स्थिति संभाल ली और पैनल चर्चा दोबारा शुरू हो गई। डीएन कॉलेज के छात्र नेता हैप्पी चपराणा को पुलिस ने ऑडिटोरियम से हिरासत में ले लिया था। हैप्पी ने बताया कि वह 2022 से छात्रसंघ चुनाव बहाल कराने की मांग कर रहे हैं। कार्यक्रम में 'छात्र संघ चुनाव बहाल करो' के पर्चे बांटने की योजना थी, लेकिन इससे पहले ही एलआईयू (स्थानीय अभिसूचना इकाई) ने उन्हें रोक लिया और हिरासत में ले लिया। इसके बावजूद उन्होंने कार्यक्रम के दौरान नारेबाजी की। हैप्पी के मुताबिक, पुलिस ने उन्हें शनिवार रात 11 बजे तक हिरासत में रखा। सिविल लाइंस सीओ दीक्षा भोरिया ने बताया कि पुलिस ने 4 से 5 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। जांच के बाद एफआईआर दर्ज करने पर फैसला लिया जाएगा। एक-दो दिन पहले ही कर दिया था हाउस अरेस्ट छात्र नेताओं का आरोप है कि कार्यक्रम से एक-दो दिन पहले ही पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया था। इससे वे राज्यपाल को ज्ञापन देने के लिए कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंच सके। छात्र नेता अक्षय बैसला ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। वहीं, छात्र नेता शुभम ने कहा कि विश्वविद्यालय में जब भी कोई वीआईपी कार्यक्रम होता है, पुलिस उन्हें हाउस अरेस्ट कर लेती है। ऐसा व्यवहार किया जाता है, जैसे वे अपने ही देश में अपराधी हों। 2017 के बाद से नहीं हुए छात्रसंघ चुनाव सीसीएसयू में 2017 के बाद से छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए हैं। 2018 से ही छात्र संगठन चुनाव बहाली की मांग उठा रहे हैं। इसको लेकर परिसर में कई बार धरना-प्रदर्शन भी हो चुके हैं, लेकिन अब तक चुनाव बहाली का रास्ता नहीं निकल पाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवती ने रात में डॉ. अंबेडकर प्रतिमा को पत्थर मारे:झांसी में CCTV में आते-जाते दिखी, हंगामा के बाद गिरफ्तार, बोली- गुस्सा आ रहा था
    Next Article
    बृजभूषण बोले- राहुल को जनता की नब्ज की पहचान नहीं:महिला आरक्षण का मुद्दा अब रुकेगा नहीं, 2027 चुनाव पर बोले- हम अभी लड़ने नहीं जा रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment