Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बृजभूषण बोले- राहुल को जनता की नब्ज की पहचान नहीं:महिला आरक्षण का मुद्दा अब रुकेगा नहीं, 2027 चुनाव पर बोले- हम अभी लड़ने नहीं जा रहे

    1 hour ago

    1

    0

    पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध को लेकर निशाना साधा। रविवार को बनारस दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को जनता की नब्ज की पहचान नहीं है। वह एक ही राग अलापते रहते हैं और वही राग उन्हें नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को बराबरी का दर्जा देने और संसद में उनकी सीटें बढ़ाने का मुद्दा अब संसद तक पहुंच चुका है। इसलिए अब यह रुकने वाला नहीं है। राहुल गांधी को दी क्रेडिट लेने की सलाह बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, "मैं बोलते-बोलते थक गया हूं, लेकिन फिर भी बोलना पड़ता है। राहुल जी को जनता की नब्ज क्या है, इसकी पहचान नहीं है। वह जो बांसुरी बजा देते हैं, राग बदलते ही नहीं हैं और वही राग उनको स्वाहा कर देता है।" उन्होंने कहा कि जब तक महिलाओं को बराबरी का दर्जा देने और उनके लिए सीटें बढ़ाने का मुद्दा समाज और संसद में नहीं आया था, तब तक यह अलग बात थी। अब यह मुद्दा संसद में आ चुका है। इसलिए राहुल गांधी और कांग्रेस को समझ जाना चाहिए कि यह रुकने वाला नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार महिला आरक्षण से जुड़ा बिल ला रही है। कांग्रेस को इसका समर्थन करना चाहिए और इसकी राजनीतिक क्रेडिट भी लेनी चाहिए। उन्होंने कहा, "आप उनसे जोर बोलिए कि मैं सपोर्ट कर रहा हूं। अकेले क्रेडिट सरकार को मत जाने दीजिए। उसकी क्रेडिट आप ले लीजिए।" 2027 चुनाव पर बोले- हम स्वयं में एक मुद्दा हैं उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सवाल पूछे जाने पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, "हम अभी तो लड़ने जा नहीं रहे हैं। हम तो स्वयं में एक मुद्दा हैं।" उनके इस बयान को आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी भूमिका को लेकर दिए गए संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। UGC कानून को लेकर भी दिया बयान यूजीसी कानून को लेकर पूछे गए सवाल पर पूर्व सांसद ने बड़ा दावा करते हुए कहा, "हमारा मानना है कि यूजीसी अब नहीं आएगा।" बृजभूषण के इस बयान के बाद यूजीसी कानून और 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर उनकी राजनीतिक टिप्पणियां चर्चा में हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राज्यपाल के सामने छात्र ने लगाए चुनाव बहाली के नारे:मेरठ में CCSU में पुलिस से धक्का-मुक्की; 4 से 5 लोग हिरासत में लिए
    Next Article
    अवनीश काजला यूपी कांग्रेस की दो कमेटियों में नामित:झारखंड सहप्रभारी बनने के बाद और बढ़ी जिम्मेदारी, मेरठ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment