Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजस्थान के 6 शहरों में पारा 10°C से नीचे:MP-छत्तीसगढ़-बिहार में बारिश; यूपी के 24 जिलों में घना कोहरा, रांची में 20 फ्लाइट कैंसिल

    11 hours ago

    1

    0

    दिल्ली, राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में ठंड बढ़ गई है। राजस्थान के 6 शहरों में शनिवार रात न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। फतेहपुर में सबसे कम 6.1 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। सीकर में 7.7, उदयपुर में 8.7 और चूरू में 9.5 डिग्री पारा रहा। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार में चक्रवात ‘अकवान’ के चलते बारिश होने और पहाड़ों पर बर्फबारी के असर से मौसम बदल गया है। MP के जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग में बारिश हो रही है। उज्जैन में ठंड के चलते आठवीं तक के स्कूलों का समय बदलकर सुबह 9 बजे के बाद कर दिया गया है। बिहार में रविवार सुबह नालंदा और भागलपुर में बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में पटना समेत 9 जिलों में बारिश दर्ज की गई। उत्तर प्रदेश के 24 जिलों में रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। वहीं, झारखंड में खराब मौसम के कारण शनिवार को रांची एयरपोर्ट पर 20 फ्लाइट रद्द और 4 डायवर्ट करनी पड़ीं। राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम, मैप से समझें सर्दी के मौसम से जुड़ी 3 तस्वीरें… सर्दी के साथ प्रदूषण भी बढ़ा, जानिए ऐसा क्यों सर्दी बढ़ने के साथ प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है। राजस्थान के बीकानेर में AQI 311, भिवाड़ी में 301 में दर्ज हुआ। दिल्ली की हवा की गुणवत्ता शनिवार को भी ‘खराब’ कैटेगरी में बनी रही। AQI 265 दर्ज किया गया। दरअसल, सर्दी में हवा ठंडी और भारी होने लगती है, उसकी रफ्तार भी कम हो जाती है। इससे प्रदूषक कण जमीन के पास जमा होने लगते हैं। यही वजह है कि पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में पराली जलाने से उठा धुआं पश्चिमी राजस्थान तक पहुंच रहा है। रेगिस्तानी इलाकों में रात को तापमान तेजी से गिरता है। इससे थर्मल इन्वर्जन की स्थिति बन सकती है। इस दौरान प्रदूषक कण और धुआं ऊपर फैलने के बजाय निचली हवा में ही फंसे रहते हैं। हवा की ऊपरी परत गर्म होने से प्रदूषण को फैलने का रास्ता नहीं मिलता। अब प्रदूषण के बारे में अपडेट.. राज्यों में मौसम का हाल… राजस्थान: सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ी, 6 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे; सिरोही में दिन का तापमान 22.4°C उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश से आ रही सर्द हवाओं से राजस्थान में ठंड बढ़ने लगी है। शनिवार को सिरोही में अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो एक दिन में 2 डिग्री गिर गया। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले एक हफ्ते तक मौसम साफ रहने और ठंड का असर बने रहने का अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें… MP: 12 जिलों में बारिश का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड, शाजापुर में पारा 9°C से नीचे चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ और पहाड़ों पर बर्फबारी के असर से मध्य प्रदेश में मौसम बदल गया है। जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग में बारिश हो रही है, जबकि भोपाल, इंदौर और उज्जैन में ठंड बढ़ गई है। रविवार को 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, शाजापुर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें… यूपी: 24 जिलों में घना कोहरा, 4 जिलों में बारिश का अलर्ट; हरदोई में रात का पारा 11°C पहुंचा उत्तर प्रदेश के 24 जिलों में रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। संभल, मुजफ्फरनगर, देवरिया और बुलंदशहर समेत कई जिलों में विजिबिलिटी कम रही। ग्रामीण इलाकों में 10 मीटर दूर तक देखना मुश्किल हो गया। हरदोई में रात का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: चक्रवात का असर थमने के बाद बढ़ेगी ठंड, रायपुर में सुबह छाया कोहरा, आज एक-दो जगह बारिश के आसार छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अकवान’ का असर खत्म होने के बाद ठंड बढ़ने लगेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद 24 नवंबर से रात के तापमान में गिरावट शुरू होने की संभावना है। फिलहाल, रविवार को प्रदेश में एक-दो जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: नालंदा-भागलपुर समेत कई जिलों में बारिश, बेगूसराय में बादल छाए; 48 घंटे में 3°C तक गिरेगा पारा बिहार में चक्रवात ‘अकवान’ के असर से मौसम बदल गया है। रविवार सुबह नालंदा और भागलपुर में बारिश हुई, जबकि बेगूसराय में बादल छाए रहे। समस्तीपुर में भी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: 5 दिन मौसम साफ रहेगा, सुबह-रात कोहरा; महेंद्रगढ़ 9.1 डिग्री तापमान के साथ सबसे ठंडा हरियाणा में मौसम फिलहाल शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है। सुबह के समय और देर रात अलग-अलग स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरा छा सकता है। शनिवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान महेंद्रगढ़ में 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद नारनौल में रात का तापमान 9.5 डिग्री रहा। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: 27 नवंबर तक मौसम शुष्क, 7 शहरों की हवा खराब; चारधाम में पारा -13°C तक पहुंचा उत्तराखंड के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पहाड़ी इलाकों में सुबह कोहरा छा सकता है। वहीं, प्रदेश के 7 शहरों की हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई। रुद्रपुर में AQI 185, बाजपुर में 183, रुड़की में 175, काशीपुर में 170, हरिद्वार और सुधोवाला में 155 और लालकुआं में 150 रिकॉर्ड किया गया। रविवार सुबह केदारनाथ और बद्रीनाथ में तापमान -9°C, गंगोत्री में -13°C और यमुनोत्री में -8°C दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: दिन गर्म, रातें ठंडी; फरीदकोट में सबसे ज्यादा ठंड; 5 दिन बारिश के आसार नहीं पंजाब और चंडीगढ़ में 27 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है। राज्य के न्यूनतम तापमान में 1.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। यह सामान्य से 1.8 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। फरीदकोट 9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ राज्य में सबसे ठंडा रहा। पूरी खबर पढ़ें… कहां कितना रहेगा न्यूनतम तापमान… देखें लिस्ट
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रेन में मिली महिला की सड़ी गली लाश, भिखारी ने दुष्कर्म के बाद की थी हत्या, अंगूठी से खुला मर्डर का राज
    Next Article
    गुजरात में दो सड़क हादसों में 10 मौतें:7 मृतक सेना के जवानों के परिवारों से थे; स्विफ्ट में आग से 3 जिंदा जले, इन्फ्लुएंसर बची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment