Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रिजिजू बोले- 1962 युद्ध पर कांग्रेस माफी मांगे:केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी के ‘कम्प्रोमाइज्ड PM’ वाले तंज पर 4 सवाल पूछे

    10 hours ago

    1

    0

    अमेरिका में राहुल गांधी के ‘कम्प्रोमाइज्ड PM’ वाले तंज पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने नाराजगी जताई है। उन्होंने राहुल गांधी से 4 सवाल पूछे हैं। रिजिजू ने 1962 के भारत-चीन युद्ध, गरीबी और भारत की पुरानी आर्थिक स्थिति को लेकर कांग्रेस से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि राहुल भारत की वैश्विक छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने यह बात राहुल के शुक्रवार को दिए उस बयान के बाद आई, जिसमें उन्होंने APEC समिट के दौरान डोनाल्ड ट्रम्प, शी जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन की एक फोटो शेयर कर मोदी पर निशाना साधा। इसमें लिखा था, ‘अगर कांग्रेस सत्ता में होती, तो भारत के प्रधानमंत्री इस टेबल पर बैठे होते। एक कम्प्रोमाइज्ड PM कभी इस टेबल पर नहीं बैठ सकता।’ BJP नेता बीएल संतोष ने कहा- कांग्रेस राज में क्या हुआ राहुल के बयान पर BJP के राष्ट्रीय महासचिव संगठन बीएल संतोष ने भी कांग्रेस शासन के दौरान भारत की UNSC और दूसरे बड़े वैश्विक मंचों पर गैरमौजूदगी पर सवाल किया। संतोष ने कहा, ‘1947 से 1977, 1980 से 1989, 1991 से 1996 और 2004 से 2014 तक उनकी पार्टी सत्ता में थी। कई बार उसके पास भारी बहुमत भी था। UNSC सहित किस बड़े मंच पर भारत बैठा था।’ 20 नवंबर: राहुल बोले- नोटबंदी-GST ने छोटे व्यापारियों को खत्म कर दिया राहुल ने X पर लिखा था कि आपने नोटबंदी-GST ने छोटे व्यापारियों को बर्बाद कर दिया। जो बड़ी कंपनियां ईमानदारी से प्रतिस्पर्धा करती थीं, उनके लिए तो आपने मैदान ही खत्म कर दिया। मोनोपॉली से नौकरियां पैदा नहीं होतीं। इससे कीमतें बढ़ती हैं और प्रतिस्पर्धा खत्म हो जाती है। राहुल ने यह बयान पीएम मोदी के FICCI के कार्यक्रम में दिए गए बयान पर आया। इसमें कहा गया कि सरकार ने कॉर्पोरेट टैक्स 30% से घटाकर 22% किया और 12 लाख रुपए तक की सालाना कमाई टैक्स फ्री कर दी। लेकिन, क्या कंपनियों ने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई? क्या कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई? राहुल ने लिखा- आपकी नीतियों ने तारीफ के काबिल नहीं छोड़ा राहुल ने ये भी लिखा, 'मोदी जी, लूट तो आपने और आपके दोस्तों ने की है। देश ने इसे देखा है और आज भी देख रहा है। तारीफ नहीं मिली तो बुरा मान गए? आप कहते हैं कि वे इतने भूखे हैं कि अपना पेट भी नहीं भर सकते। बहुत खूब। पूरा देश जानता है कि यह भूख किसकी है। हवाई अड्डे, बंदरगाह, खदानें, जंगल, बिजली, कोयला, सड़कें- सब कुछ उन्हें सौंप दिया गया। उन्होंने कितनी नौकरियां पैदा कीं? आपकी नीतियों ने किसी को भी तारीफ के काबिल नहीं छोड़ा- न उद्योगपतियों को, न छोटे व्यापारियों को, न महंगाई से जूझ रहे गरीब और मध्यम वर्ग को, और न ही बेरोजगार युवाओं को। अब जो भी समर्थक आपके पास बचे हैं, उन्हीं से अपनी तारीफ करवा लीजिए और उनसे थालियां बजवा लीजिए।' राहुल के बयान पर CAIT ने जताई नाराजगी कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के महासचिव और चांदनी चौक से सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने राहुल के आरोपों को राजनीतिक दिखावा बताया। उन्होंने कहा कि ये बयान देश के व्यापारिक समुदाय और अर्थव्यवस्था में उसके योगदान की संतुलित समझ को नहीं दर्शाते। -------------------- यह खबर भी पढ़ें… मोदी बोले- गांधीजी बोलकर गए, स्वदेशी अपनाओ:मेरी मत मानिए, गांधीजी की तो सुनिए; आत्मनिर्भरता का महत्व क्यों याद दिलाना पड़ रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 नवंबर को उद्योगपतियों से कहा कि स्वदेशी का महत्व आपको क्यों बताना पड़ रहा है। पीएम बोले कि गांधी जी स्वदेशी अपनाने का संदेश दे गए। सोचिए, 100 साल बीत चुके हैं। आज मुझे भी वही बात दोहरानी पड़ रही है। मेरी बात मत मानिए, कम से कम गांधीजी की तो मानिए। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में घना कोहरा, माउंट आबू में तापमान जीरो डिग्री:चक्रवात अकवान से ओडिशा-बंगाल सहित 4 राज्यों में बारिश; दिल्ली में हवा खराब, AQI 369 पहुंचा
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:दिल्ली के घर में आग लगने से महिला की मौत, बेटा-बहू झुलसे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment