Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Raj Thackeray का तंज, परिसीमन पर NCP SP का रुख सत्ता की सीढ़ियां चढ़ने की कोशिश

    22 hours ago

    4

    0

    राकांपा (शप) द्वारा परिसीमन विधेयक का समर्थन करने पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने शनिवार को कहा कि उन्होंने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी ‘सत्ता की सीढ़ियां चढ़ने’ की राह पर अग्रसर है। ठाकरे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मैंने यह बात दो जुलाई 2023 को ही कह दी थी, जब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) का एक गुट अलग होकर भाजपा की ओर चला गया था। अगले तीन वर्षों तक, राकांपा के दोनों गुटों ने संघर्ष का एक विश्वसनीय नाटक रचा।और अब, ठीक मेरी भविष्यवाणी के अनुसार, एक और गुट आगे बढ़ रहा है - सत्ता की सीढ़ियां चढ़ने की तलाश में।’’ मनसे प्रमुख ने कहा,‘‘मैंने एक बार कहा था कि यह सब पवार के जंतर-मंतर का हिस्सा है। यह ऐसी चीज है जिसे बहुत कम लोग ही वास्तव में समझ पाते हैं।’’ शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा (शप) ने संसद में परिसीमन से जुड़े महिला आरक्षण पर संविधान संशोधन विधेयक का समर्थन करने का फैसला किया है। पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने हाल में हुई एक बैठक के दौरान अपने नेताओं को इस फैसले की जानकारी दी।सूत्रों ने शनिवार को ऐसा दावा किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Sheikh Hasina की वापसी योजना के बीच Bangladesh में BNP और जमात की रैलियां
    Next Article
    Sanjay Ghose अपहरण और हत्या केस में ULFA उग्रवादी फटिक हातिमोता को उम्रकैद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment