Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राहुल ने 6 महीने पहले शुरू की न्यूजीलैंड की तैयारी:रूट-ब्रूक के वीडियो देखकर बनाया गेम प्लान; 290 बॉल पर 136 रन बनाए

    3 hours ago

    1

    0

    केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट की तैयारी 6 महीने पहले ही शुरू कर दी थी। वे जानते थे कि यहां की परिस्थितियों में बल्लेबाजी करना आसान नहीं होगा। इसलिए उन्होंने पुराने टेस्ट मैचों के वीडियो देखे, उन बल्लेबाजों का तरीका समझा जिन्होंने न्यूजीलैंड में रन बनाए थे। उनकी यह तैयारी वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर रंग लाई। राहुल ने पहली पारी में 290 गेंदों पर 136 रन बनाए। यह उनके टेस्ट करियर का 13वां शतक था। 12 साल पहले टेस्ट डेब्यू किया राहुल इस दौरे पर जल्दी न्यूजीलैंड पहुंच गए थे। 12 साल पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने के बावजूद उन्होंने इससे पहले न्यूजीलैंड में कोई टेस्ट मैच नहीं खेला था। दौरे से पहले इंडिया-A के मैच में उनके बल्ले से ज्यादा रन नहीं निकले। वनडे सीरीज में भी उन्हें क्रीज पर ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिला। राहुल ने बताया कि उन्होंने इन नतीजों से निराश होने के बजाय नेट्स में मिले समय का इस्तेमाल किया। क्राइस्टचर्च, ऑकलैंड और वेलिंगटन में अभ्यास किया। रूट और ब्रूक के वीडियो देखे राहुल ने न्यूजीलैंड में खेले गए इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के हालिया दौरों के मैचों को देखा। इसके लिए टीम के विश्लेषकों से उन बल्लेबाजों के वीडियो मंगवाए, जिन्होंने यहां रन बनाए थे। इनमें इंग्लैंड के जो रूट और हैरी ब्रूक शामिल थे। राहुल ने कहा कि वे हैरी ब्रूक की तरह बल्लेबाजी नहीं कर सकते, लेकिन उन्हें यह देखकर भरोसा मिला कि अलग-अलग अंदाज के बल्लेबाज भी न्यूजीलैंड में सफल हो सकते हैं। ओपनिंग में लौटने के लिए बदला अभ्यास राहुल ने बताया कि करीब 15-18 महीने तक मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने के बाद दोबारा ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालने के लिए उन्हें अपने अभ्यास में बदलाव करना पड़ा। नेट्स में वे इस बात पर काम करने लगे कि हर गेंद पर शॉट खेलने की कोशिश न करें। इसके बजाय गेंद को समझें और सही मौके का इंतजार करें। इस दौरान उन्हें इंग्लैंड के पूर्व ओपनर एलिस्टर कुक की बल्लेबाजी से भी सीख मिली। राहुल ने बताया कि वे स्लिप में खड़े होकर कुक को बल्लेबाजी करते देखते थे। कुक कई गेंदों को छोड़ देते थे और गेंदबाजों को सही जगह गेंद डालने के लिए मजबूर करते थे। 15 mm घास वाली पिच पर 290 बॉल खेली वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान की पिच पर करीब 15 mm घास थी। दूसरे दिन खेल खत्म होने तक वे 52 रन बनाकर नाबाद थे। तीसरे दिन भी उन्होंने धैर्य के साथ बल्लेबाजी जारी रखी और अपना शतक पूरा किया। आखिरकार 290 गेंदों पर 136 रन बनाकर आउट हुए। चारों SENA देशों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर इस शतक के साथ राहुल साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया यानी चारों SENA देशों में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बन गए। एशियाई ओपनर के रूप में उनसे पहले पाकिस्तान के सईद अनवर ही यह उपलब्धि हासिल कर पाए थे। राहुल के नाम अब 13 टेस्ट शतक हैं। इनमें से सिर्फ 3 शतक भारत में आए हैं, जबकि 10 विदेश में बनाए हैं। न्यूजीलैंड में यह उनका पहला टेस्ट मैच था और पहली ही पारी में उन्होंने शतक जड़ दिया। --------------------------- तीसरे दिन के खेल की खबर पढ़ें… भारत वेलिंगटन टेस्ट में न्यूजीलैंड से आगे निकला:तीसरे दिन स्कोर 486/4, गिल शतक चूके, पंत नाबाद; राहुल ने 136 रन बनाए भारत ने वेलिंगटन टेस्ट के तीसरे दिन न्यूजीलैंड पर 118 रन की बढ़त हासिल कर ली है। शनिवार को स्टंप्स होने तक टीम इंडिया ने 4 विकेट पर 486 रन बनाए। ऋषभ पंत 55 रन पर नाबाद लौटे। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दावा- अब सूर्यकुमार यादव का सिलेक्शन नहीं होगा:BCCI के प्लान का हिस्सा नहीं; टी-20 वर्ल्ड कप जिताने के बाद टीम से बाहर हुए
    Next Article
    पडिक्कल बोले- पिच उम्मीद से ज्यादा सपाट मिली:एक सेशन पर फोकस कर रहे, बढ़त को जितना हो सके बढ़ाना जरूरी

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment