Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राहुल गांधी बोले- BJP-RSS को भारतीय संस्कृति की समझ नहीं:ये असभ्य, लालची और पुरुषवादी हैं; अर्धनारीश्वर की तस्वीर शेयर की

    18 hours ago

    1

    0

    राहुल गांधी ने रविवार को BJP और RSS पर निशाना साधा। उन्होंने दोनों संगठनों को 'असभ्य, लालची, जातिवादी और पुरुषवादी' बताया। राहुल ने कहा कि इन्हें भारत की आध्यात्मिक और धार्मिक परंपराओं की बिल्कुल समझ नहीं है। राहुल ने X पर एलिफेंटा की गुफाओं में बनी अर्धनारीश्वर की मूर्ति की तस्वीर शेयर की। इस मूर्ति में भगवान शिव और माता पार्वती एक ही स्वरूप में दिखाई देते हैं। राहुल ने लिखा, 'मैं जितना भारतीय आध्यात्मिक और धार्मिक परंपराओं को समझ रहा हूं, उतना ही यह साफ होता जा रहा है।' राहुल का पिछले 6 दिनों में यह दूसरा पोस्ट है। इससे पहले 17 नवंबर को उन्होंने 12वीं सदी की शिव-पार्वती की तस्वीर पोस्ट की थी। जिसमें पार्वती भगवान शिव की गोद में बैठीं थीं। 17 नवंबर: शिव-पार्वती की मूर्ति शेयर की थी राहुल ने 17 नवंबर को 12वीं सदी के एक मंदिर में बनी मूर्ति की तस्वीर शेयर की थी। इसमें माता पार्वती भगवान शिव की गोद में बैठी दिखाई दे रही हैं। तब राहुल ने लिखा था, ‘डर, क्रोध और नफरत ने भाजपा और आरएसएस समर्थकों के दिलों में एक ऐसा जाल बुन दिया है, जो उन्हें प्रेम को महसूस करने और उसे व्यक्त करने से रोकता है।’ राहुल की पोस्ट में सोनिया-राजीव की फोटो हिमंत बोले- भगवान के रूप में इंसानों को दिखाना अहंकार राहुल की पोस्ट के जवाब में असम सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कहा- साधारण मनुष्यों को शिव और पार्वती के रूप में दिखाना भक्ति नहीं है। यह एक ऐसा अहंकार है, जो इतना बढ़ गया है कि व्यक्ति खुद को ही दिव्य मानने लगा है।' उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति का पतन तब तेजी से शुरू हो जाता है, जब वह ईश्वर के सामने नतमस्तक होने के बजाय स्वयं को ही ईश्वर की तरह पेश करने लगता है। माता-पिता के रिश्ते पर बयान से हुआ था विवाद 15 नवंबर को राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' के लॉन्च कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने अपने माता-पिता सोनिया और राजीव गांधी के रिश्ते से जुड़ा एक किस्सा सुनाया था, जिस पर विवाद हुआ था। राहुल ने अपने माता-पिता सोनिया और राजीव गांधी के रिश्ते को याद करते हुए कहा था कि खाना खाते समय पापा होते थे और उनकी गोद में मम्मी बैठी होती थीं। राहुल ने बताया कि उन्हें बचपन में यह सामान्य लगता था। जब वे दोस्तों के घर जाते थे और उनके माता-पिता को इस तरह नहीं देखते थे, तो उन्हें हैरानी होती थी। ------------------ यह खबर भी पढ़ें… किताब लॉन्चिंग में भावुक हुईं सोनिया, कहा- राजीव नहीं रहे तो टूट गई थी, राहुल-प्रियंका ने माता-पिता बनकर संभाला सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ की दिल्ली में 16 नवंबर को ऑफिशियल लॉन्चिंग हुई। कार्यक्रम के शुरुआत में सोनिया के जीवन पर शॉर्ट फिल्म दिखाई गई तो वे भावुक हो गईं। इस दौरान उन्होंने कहा- राजीव गांधी नहीं रहे तो मैं टूट गई थी। राहुल-प्रियंका ने संभाला, वही मेरे माता-पिता बन गए थे। कार्यक्रम में राहुल-प्रियंका के साथ तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, केरलम और कर्नाटक के मुख्यमंत्री शामिल हुए। सोनिया की किताब 10 नवंबर को ही बाजार में आ गई थी। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाराष्ट्र में सूखे पर अंबेडकर के पोते का विवादित बयान:बोले- बारिश नहीं तो पानी रोके कैसें, तालाब भरने अजित पवार को बुलाएं
    Next Article
    थिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी पर दीप जलाने के खिलाफ तमिलनाडु सरकार:सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका लगाई; अदालत ने दीप जलाने की इजाजत दी है, मंदिर-दरगाह में विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment