Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राहुल बोले- नोटबंदी-GST ने छोटे व्यापारियों को खत्म कर दिया:मोनोपॉली से नौकरियां पैदा नहीं होतीं; कल मोदी ने उद्योगपतियों को फटकार लगाई थी

    21 hours ago

    1

    0

    राहुल गांधी ने शुक्रवार को पीएम मोदी की स्पीच पर निशाना साधा। राहुल ने X पर लिखा कि आपने नोटबंदी-GST ने छोटे व्यापारियों को बर्बाद कर दिया। जो बड़ी कंपनियां ईमानदारी से प्रतिस्पर्धा करती थीं, उनके लिए तो आपने मैदान ही खत्म कर दिया। राहुल ने ये भी लिखा कि मोनोपॉली से नौकरियां पैदा नहीं होतीं। इससे कीमतें बढ़ती हैं और प्रतिस्पर्धा खत्म हो जाती है। पीएम मोदी ने गुरुवार को FICCI के कार्यक्रम में कहा था कि सरकार ने कॉर्पोरेट टैक्स 30% से घटाकर 22% किया और 12 लाख रुपए तक की सालाना कमाई टैक्स फ्री कर दी। लेकिन, क्या कंपनियों ने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई? क्या कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई? राहुल ने लिखा- आपकी नीतियों ने तारीफ के काबिल नहीं छोड़ा राहुल ने ये भी लिखा, 'मोदी जी, लूट तो आपने और आपके दोस्तों ने की है। देश ने इसे देखा है और आज भी देख रहा है। तारीफ नहीं मिली तो बुरा मान गए? आप कहते हैं कि वे इतने भूखे हैं कि अपना पेट भी नहीं भर सकते। बहुत खूब। पूरा देश जानता है कि यह भूख किसकी है। हवाई अड्डे, बंदरगाह, खदानें, जंगल, बिजली, कोयला, सड़कें- सब कुछ उन्हें सौंप दिया गया। उन्होंने कितनी नौकरियां पैदा कीं? आपकी नीतियों ने किसी को भी तारीफ के काबिल नहीं छोड़ा- न उद्योगपतियों को, न छोटे व्यापारियों को, न महंगाई से जूझ रहे गरीब और मध्यम वर्ग को, और न ही बेरोजगार युवाओं को। अब जो भी समर्थक आपके पास बचे हैं, उन्हीं से अपनी तारीफ करवा लीजिए और उनसे थालियां बजवा लीजिए।' राहुल के बयान पर CAIT ने जताई नाराजगी कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के महासचिव और चांदनी चौक से सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने राहुल के आरोपों को राजनीतिक दिखावा बताया। उन्होंने कहा कि ये बयान देश के व्यापारिक समुदाय और अर्थव्यवस्था में उसके योगदान की संतुलित समझ को नहीं दर्शाते। -------------------- यह खबर भी पढ़ें… मोदी बोले- गांधीजी बोलकर गए, स्वदेशी अपनाओ:मेरी मत मानिए, गांधीजी की तो सुनिए; आत्मनिर्भरता का महत्व क्यों याद दिलाना पड़ रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 नवंबर को उद्योगपतियों से कहा कि स्वदेशी का महत्व आपको क्यों बताना पड़ रहा है। पीएम बोले कि गांधी जी स्वदेशी अपनाने का संदेश दे गए। सोचिए, 100 साल बीत चुके हैं। आज मुझे भी वही बात दोहरानी पड़ रही है। मेरी बात मत मानिए, कम से कम गांधीजी की तो मानिए। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'मारुति कंपनी की असली मालकिन सोनिया गांधी थीं':गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे का कांग्रेस से सवाल, इंदिरा ने बहू सोनिया को मारुति कंपनी कैसे दी?
    Next Article
    पहलगाम हमले के कैमरे पर चीन के जवाब का इंतजार:आतंकियों के पास मिला था; NIA बोली- चीनी डिस्ट्रीब्यूटर से लश्कर तक कैसे पहुंचा, जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment