Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राह चलते महिलाओ को देख गाए अश्लील गाने:शाहजहांपुर में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर शुरू की तलाश

    3 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में दो युवक राह चाहते महिलाओं को देखकर अश्लील गाने गाने लगे। तभी वहां पर एंटी रोमियो स्क्वाड की टीम पहुंच गई। पुलिस को देखकर आरोपी मौके से भाग गए। उसके बाद पुलिस ने दोनो की पहचान कराई और फिर दोनो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। रोजा थाने में मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी ने दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि थाने की पुलिस बल और एंटी रोमियो स्क्वाड क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। जैसे ही वह रोजा अड्डे के पास पहुंचे तो उन्होंने दूर से देखा कि दो युवक वहां से गुजर रही महिलाओं को देखकर अश्लील गाने गा रहे थे। जिससे महिलाएं खुद को असहज महसूस कर रही थीं। पुलिस ने उन युवको को पहचान लिया था क्योंकि वह युवक अलग अलग प्रकरणों में कई बार थाने आए थे। जब पुलिसकर्मी आरोपियो की ओर बढ़े तभी भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी मौके से भाग गए। उसके बाद पुलिस ने उन दोनो युवको की पहचान कराई। जिनमे एक आरोपी आशीष गुप्ता आदर्श नगर कालोनी और दूसरा आरोपी असलम जो बल्लिया गांव का रहने वाला है के रूप में पहचान हुई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रूखाबाद में दैनिक भास्कर की खबर का असर:ओमवीर हत्याकांड में लापरवाही पर तत्कालीन SHO और विवेचक निलंबित, 29 दिन में खुलासा
    Next Article
    आजमगढ़ में राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर मुकदमा:पत्थर गाड़ने गई टीम पर हमला, तीन आरोपियों के विरुद्ध शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment