Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रूखाबाद में दैनिक भास्कर की खबर का असर:ओमवीर हत्याकांड में लापरवाही पर तत्कालीन SHO और विवेचक निलंबित, 29 दिन में खुलासा

    3 hours ago

    1

    0

    फर्रूखाबाद में ओमवीर हत्याकांड में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्कालीन थाना प्रभारी मोनू शाक्या और विवेचक रवि सोलंकी को निलंबित कर दिया गया है। दैनिक भास्कर में खबर चलने के बाद पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कार्रवाई की। मृतक ओमवीर का शव मिलने के बाद परिजन मोदी राठौर युवा सेना के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर पाल सिंह राठौर के साथ जिला मुख्यालय पहुंचकर लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि तत्कालीन थाना अध्यक्ष मोनू शाक्या और विवेचक रवि सोलंकी को निलंबित कर दिया गया है। मामला लंबे समय तक लंबित रहने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे थे, जिसके बाद यह सख्त कदम उठाया गया। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। नए थाना प्रभारी की अगुवाई में 29 दिन में हत्या का खुलासा वर्तमान थाना अध्यक्ष रक्षा सिंह ने मामले की दोबारा जांच शुरू की। थाना अमृतपुर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई के चलते महज 29 दिनों में हत्या का खुलासा कर दिया गया। इसी क्रम में बुधवार सुबह पुलिस ने इस मामले में शामिल एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि वांछित अभियुक्त सुरजीत गांव के पास एक पुलिया के नीचे छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने क्षेत्र की घेराबंदी की। खुद को घिरा देखकर अभियुक्त सुरजीत ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जिससे सुरजीत के पैर में गोली लगी। वहीं कांस्टेबल वसीम भी घायल हुए हैं। दोनों घायलों को राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामले का खुलासा होने के बाद परिजनों में न्याय की उम्मीद जगी है। अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… ------------------------ यह खबर भी पढ़ें… मुस्लिम लड़की से शादी करने वाले टीचर की पीट-पीटकर हत्या:गाजियाबाद में ससुर ने लाठी-डंडों से मारा, पत्नी 3 दिन से मायके में थी गाजियाबाद में एक टीचर को उसके ससुर ने पीट-पीटकर मार डाला। टीचर सोमवार देर शाम अपने छोटे भाई के साथ ससुराल जा रहा था। रास्ते में ससुर ने 4-5 साथियों के साथ मिलकर दोनों भाई पर हमला कर दिया। मौका पाकर छोटा भाई भाग निकला, जबकि टीचर को उसके ससुर ने पकड़ लिया। उसे लाठी-डंडों से जमकर पीटा और मरा समझकर छोड़कर फरार हो गए। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    चुनावी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला:जौनपुर में पेट में चाकू घोंपा, हालत गंभीर
    Next Article
    राह चलते महिलाओ को देख गाए अश्लील गाने:शाहजहांपुर में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर शुरू की तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment