Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Radio Pakistan हमला: Peshawar ATC ने पूर्व CM Sohail Afridi पर मांगी पुलिस रिपोर्ट

    2 hours from now

    1

    0

    पेशावर की एक आतंकवाद निरोधक अदालत (एटीसी) ने बुधवार को 2023 के रेडियो पाकिस्तान हमले के मामले में खैबर पख्तूनख्वा पुलिस से पूर्व मुख्यमंत्री सोहेल आफरीदी के संबंध में जानकारी तलब की है। पाकिस्तान की संघीय सरकार द्वारा पिछले महीने खैबर पख्तूनख्वा में आपातकाल और राज्यपाल शासन लागू किए जाने के बाद उत्तर-पश्चिमी प्रांत की पुलिस ने आफरीदी को हिरासत में ले लिया था। खैबर पख्तूनख्वा में राज्यपाल शासन के साथ ही यहां 13 वर्ष से जारी पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ सत्ता से बाहर हो गई थी।मई 2023 में खान की गिरफ्तारी के बाद हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों के दौरान पेशावर स्थित रेडियो पाकिस्तान की इमारत पर हुए हमले से जुड़े एक मामले में आफरीदी को नामजद किया गया था। उस समय इस इमारत में तोड़फोड़ की गई थी और आग लगा दी गई थी। एटीसी के न्यायाधीश वली मोहम्मद ने बुधवार को मामले की सुनवाई की, जिसके समक्ष रेडियो पाकिस्तान के वकील शब्बीर हुसैन गिगयानी पेश हुए।कार्यवाही के दौरान आफरीदी और पार्टी कार्यकर्ता आमिर चमकानी को भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया रोकने की मांग वाली एक अर्जी पर भी दलीलें सुनी गईं। अधिवक्ता इनाम यूसुफजई ने दलील दी कि दोनों संदिग्ध एहतियाती हिरासत में हैं इसलिए उन्हें भगोड़ा घोषित नहीं किया जाना चाहिए। हालांकि, रेडियो पाकिस्तान के वकील ने इस अर्जी को निराधार बताते हुए इसका विरोध किया और दलील दी कि यूसुफजई दोनों संदिग्धों का प्रतिनिधित्व करने के लिए अधिकृत नहीं हैं क्योंकि उन्होंने उनका वकालतनामा जमा नहीं किया है।उन्होंने कहा कि आफरीदी के कथित तौर पर लापता होने के संबंध में पेशावर उच्च न्यायालय और संवैधानिक न्यायालय के समक्ष याचिकाएं दायर की गई थीं, जो अभी भी लंबित हैं। हालांकि, उन कार्यवाहियों में उनकी गिरफ्तारी के संबंध में अब तक कोई रिपोर्ट पेश नहीं की गई है। वकील ने कहा कि आफरीदी के एहतियाती हिरासत में होने का दावा गलत है।उन्होंने कहा कि मीडिया और अखबारों में आने वाले बयानों की कोई कानूनी या संवैधानिक मान्यता नहीं है। दलीलों के दौरान अदालत ने टिप्पणी की कि दोनों संदिग्धों के बारे में जानकारी के लिए खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) से रिपोर्ट मांगना उचित होगा। रेडियो पाकिस्तान के वकील ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन किया।इसके बाद अदालत ने खैबर पख्तूनख्वा पुलिस के महानिरीक्षक (आईजी) को रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया और मामले की आगे की सुनवाई स्थगित कर दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    US tariff on India: नाचते-नाचते ट्रंप ने भारत पर फोड़ दिया 25% वाला टैरिफ बम! जनवरी से लग सकता है बड़ा झटका
    Next Article
    Nepal के Saljhandi में शुरू हुआ Exercise Surya Kiran, 8 दिसंबर तक चलेगा बटालियन स्तर का अभ्यास

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment