Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रोडवेज कर्मचारियों के अंतिम संस्कार सहायता राशि चार गुना बढ़ी:5 हजार से बढ़ाकर ₹20 हजार की, आश्रितों को तुरंत मिलेगी मदद

    8 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के कर्मचारियों के लिए एक अहम निर्णय लिया गया है। अब रोडवेज कर्मियों की मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को अंतिम संस्कार के लिए पहले की तुलना में चार गुना अधिक सहायता राशि दी जाएगी। पहले जहां यह राशि 5 हजार रुपये थी, वहीं अब इसे बढ़ाकर 20 हजार रुपये कर दिया गया है। परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि यह सुविधा निगम में कार्यरत नियमित, संविदा और आउटसोर्स सभी कर्मियों पर लागू होगी। किसी भी कारण से कर्मचारी की मृत्यु होने पर उनके परिवार को तत्काल 20 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी, जिससे अंतिम संस्कार में आर्थिक दिक्कत न हो। निगम की आय से होगा भुगतान मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह सहायता राशि निगम की आय से दी जाएगी और इसका समायोजन यात्री राहत एवं सुरक्षा योजना के तहत किया जाएगा। पहले दी जाने वाली 5 हजार रुपये की राशि बाद में कर्मचारी के वेतन से काट ली जाती थी, लेकिन अब नई व्यवस्था में ऐसी कोई कटौती नहीं होगी। कर्मचारियों के हित में लगातार फैसले दयाशंकर सिंह ने कहा कि निगम कर्मचारियों और यात्रियों दोनों के लिए बेहतर सुविधाएं देने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह निर्णय कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिससे उनके परिवारों को कठिन समय में आर्थिक सहारा मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के 16 जिलों में पारा 40 डिग्री के पार:सुबह से तेज धूप, गर्म हवाएं चल रहीं; अगले 3 दिनों में और भीषण गर्मी पड़ेगी
    Next Article
    कोडीन-कफ-सिरप मामले में 38-हजार पेज की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल:शुभम जायसवाल सहित 18 आरोपी हैं नामजद, नवंबर महीने में दर्ज हुआ था मुकदमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment